Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

make in india

भारतीय सेना को जल्द ही 212 अत्याधुनिक टैंक ट्रांसपोर्टर ट्रेलर मिलने जा रहे हैं. ये ट्रेलर हाइड्रॉलिक लोडिंग रैम्प और उन्नत एक्सल जैसी तकनीकों से लैस होंगे, जिससे सेना की लॉजिस्टिक क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी.

Green Hydrogen Plant India: गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी ने देश का पहला 'मेक इन इंडिया' 1 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू किया है, जो भविष्य में बंदरगाह की सभी गतिविधियों को स्वदेशी हरित ऊर्जा से संचालित करेगा.

Indian Screenwriting: बेंगलुरु का स्क्राइट ऐप भारतीय स्क्रीनराइटिंग में क्रांति ला रहा है. 11 भारतीय भाषाओं में समर्थन, किफायती कीमत और लचीली लेखन शैली के साथ यह फिल्म निर्माताओं का पसंदीदा बन रहा है.

भारतीय रेलवे ने मथुरा-कोटा खंड पर स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन संरक्षण प्रणाली कवच 4.0 को लागू कर दिया है. यह प्रणाली कोहरे जैसी दृश्यता की कमी वाली परिस्थितियों में भी इंजन पायलटों को सुरक्षित संचालन में सहायता करती है.

पीएम मोदी द्वारा तमिलनाडु में उद्घाटित परियोजनाओं से राज्य की आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी. हवाई अड्डा, बंदरगाह, सड़क और रेलवे जैसी परियोजनाएं सीधे तौर पर व्यापार, रोजगार और पर्यटन को प्रोत्साहित करेंगी.

Dr Dinesh Sharma: राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने नोएडा में कहा कि बच्चों में मातृभूमि व संस्कृति के प्रति गौरवबोध पैदा करने के लिए दादा-दादी की कहानियों और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ना जरूरी है.

जापान के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो में भारतीय रेल का जलवा देखने को मिल रहा है. वंदे भारत एक्सप्रेस और चिनाब ब्रिज भारतीय पवेलियन के आकर्षण का केंद्र बना हैं. तकनीकी प्रेमियों और इंजीनियरिंग छात्रों के बीच इनकी खूब चर्चा हो रही है.

भारत का खिलौना उद्योग अब आत्मनिर्भर बनते हुए 153 देशों को निर्यात कर रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टॉय बिज इंटरनेशनल B2B एक्सपो 2025 में बताया कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और नीतिगत समर्थन ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है.

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने मुंबई में बताया कि भारत का एमएसएमई क्षेत्र देश की जीडीपी में 30.1% का योगदान दे रहा है और अब तक 28 करोड़ लोगों को रोजगार दे चुका है. उद्यम और उद्यम सहायता पोर्टलों के माध्यम से करोड़ों सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़ रहे हैं.

Dahod Locomotive Project: दाहोद में 9000 हॉर्सपावर के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव निर्माण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह स्पष्ट है कि सीमेंस को यह परियोजना एक निष्पक्ष और पारदर्शी बोली प्रक्रिया के तहत मिली.