Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mark Carney

वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में जी20 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की. बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, तकनीक, इनोवेशन, ऊर्जा और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई.

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करके उन्हें जी7 सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है. भारत जी-7 देशों में शामिल नहीं है. पीएम मोदी को सम्मेलन में बुलाए जाने पर पूर्व कनाडाई सांसद ने खुशी जाहिर की.

कनाडा के पूर्व सांसद चंद्र आर्य और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने G7 शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया. यह प्रयास भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत का संकेत हो सकता है.

अनीता आनंद ने मंगलवार को गीता पर हाथ रखकर नए विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली. वह कनाडा की विदेश मंत्री बनने वाली पहली हिंदू महिला भी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को चुनाव में जीत की बधाई दी. कार्नी ने भारत-कनाडा संबंधों को फिर से मजबूत करने का संकल्प लिया है, जो ट्रूडो के कार्यकाल में तनावपूर्ण हो गए थे.

Canada Elections 2025: मार्क कार्नी बने कनाडा के नए प्रधानमंत्री, ट्रंप की धमकियों ने बदला चुनावी समीकरण, लिबरल पार्टी की चौंकाने वाली वापसी, जगमीत सिंह की करारी हार.