Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Meerut News

MEERUT NEWS: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. 1987 के मेरठ दंगों में घर जलने के बाद हमेशा के लिए मेरठ शहर छोड़ दिया था, आज भोपाल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 10 थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार युवकों ने जमकर स्टंट और हुड़दंग किया. टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर फरार होने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

MEERUT CRIME: मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 साल की बेटी की हत्या कर शव जलाया. मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए लड़की के दर्दनाक ऑडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों हत्‍यारोपियों को किया गिरफ्तार.

मेरठ के एक निजी अस्पताल पर बुजुर्ग मरीज को झूठा HIV पॉजिटिव बताकर परिवार से लाखों रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है. दूसरी लैब की रिपोर्ट HIV नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच बैठा दी है और अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है...

UP Police Encounter Data: उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 से अब तक योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 17,043 पुलिस एनकाउंटर हुए हैं. इस अभियान में 289 खूंखार अपराधी मारे गए और 11,834 घायल हुए। मेरठ ज़ोन सबसे आगे रहा. पढ़ें पूरी इनसाइड रिपोर्ट

मेरठ में तीन दिन से लापता बीए की छात्रा का शव गन्ने के खेत में मिला. परिजनों ने छेड़छाड़ करने वाले नामजद आरोपी पर हत्या की आशंका जताई है.

Meerut Gas Cylinder Scam: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने ब्लैक मार्केट से ₹2500 में गैस सिलेंडर खरीदा, लेकिन घर जाकर सिलेंडर उल्टा करने पर उसमें से पानी की धार बहने लगी. इस ठगी का वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Meerut के साकेत चौराहे पर कार-टेंपो की मामूली टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया. नशे में बताए जा रहे कार चालक की टेंपो चालक ने बीच सड़क पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है...

Meerut wedding shooting case: मेरठ पुलिस की थाना लोहिया नगर, स्वाट टीम और थाना परतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्त समेत तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किए.

Meerut Leopard Rescue: मेरठ के मवाना में गन्ने के खेत से तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया. वन विभाग ने उसे सुरक्षित पकड़कर मेडिकल जांच के लिए भेजा. इलाके में अब शांति है.