Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Meerut News

Meerut Double Murder Case: मेरठ में एकतरफा प्यार के खूनी अंजाम पर कोर्ट का हथौड़ा चला है. जाविदा और उसके पति आबाद की छुरे से गोदकर हत्या करने वाले दोषी समीर को एडीजे-12 की अदालत ने आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है.

मेरठ के लोहिया नगर में एक भाई ने पड़ोसी लड़के से बातचीत करने के शक में अपनी 20 वर्षीय नाबालिग बहन की अवैध तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी. मोहल्ले के तानों से परेशान आरोपी ने सुबह विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया.

मेरठ के सरूरपुर में इंस्टाग्राम रील बनाने से नाराज पति प्रदीप ने अपनी इन्फ्लुएंसर पत्नी निशा चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मेरठ की मवाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सलीम को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल और कई जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं. वह 5 से 10 हजार रुपये लेकर यह फर्जीवाड़ा करता था.

Ayodhya Ram Mandir Theft Case: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा मोड़ आया है. फैजाबाद बार एसोसिएशन ने आरोपियों का केस लड़ने वाले वकील पर जुर्माना लगाने का एलान किया है. अब मेरठ के वरिष्ठ वकील रामकुमार शर्मा ने आरोपियों की मजबूती से पैरवी करने का एलान कर सबको चौंका दिया है.

मेरठ की नौचंदी पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह सोशल मीडिया पर लोगों की रील और पोस्ट देखकर बंद घरों को निशाना बनाता था.

मेरठ के इरशाद बिरयानी रेस्टोरेंट में बैंक से ₹2 लाख निकालकर आए दानिश नाम के शख्स अपना बैग भूल गए. सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि वहां आए एक अन्य युवक और बुर्काधारी महिला ने बैग पर हाथ साफ कर दिया और बाइक से फरार हो गए.

Meerut Kharkhoda mosque dispute: मेरठ के खरखौदा थाने की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मस्जिद को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इमाम को 7 दिन का नोटिस थमाया गया है. अगर वक्फ बोर्ड के कागज नहीं दिखाए गए, तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बुलडोजर से मस्जिद को गिरा दिया जाएगा.

CYBER CRIME: मेरठ में फर्जी जनसेवा केंद्र चलाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार हुए. गरीब लोगों के नकली दस्तावेज बनाकर खुलवाते थे बैंक खाते, भारी सामान बरामद किया गया

योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने शनिवार देर रात मेरठ लौटते समय हापुड़ रोड पर एक पलटा हुआ टेंपो देखा. वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़कर वे खुद गाड़ी से उतरे और अपने स्टाफ के साथ मिलकर टेंपो को सीधा कराया.