Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर 10 थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों से युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, टोल बैरियर तोड़कर हुए फरार, वीडियो वायरल

मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 10 थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार युवकों ने जमकर स्टंट और हुड़दंग किया. टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर फरार होने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Meerut Viral Video: मेरठ के खरखौदा इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब करीब 10 थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों में आए कुछ युवकों ने जमकर स्टंट और हुड़दंग शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि ये पूरा हंगामा टोल प्लाजा के सामने करीब आधे घंटे तक चलता रहा, जहां आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई.

टोल मांगने पर तोड़ा बैरियर, फरार हुए युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब टोल कर्मचारियों ने नियम के अनुसार टैक्स मांगा तो गाड़ी सवार युवक और ज्यादा आक्रामक हो गए. इसी दौरान उन्होंने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ दिया और तेज रफ्तार में वहां से भाग निकले. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई गाड़ियां गोल-गोल घूमती और खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं.

एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह पूरा मामला Ganga Expressway की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. बताया जाता है कि इस एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक और निगरानी सिस्टम से लैस किया गया है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इतने बड़े ग्रुप में गाड़ियां स्टंट करते हुए टोल तक पहुंच सकती हैं और बैरियर तोड़कर फरार हो सकती हैं, तो कहीं न कहीं निगरानी व्यवस्था में चूक जरूर हुई है.

ये भी पढ़ें- कानूनगो को कुछ दो..! महज 4000 के लिए नप गए साहब; देखें आजमगढ़ का वायरल Video

आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी गाड़ियों और युवकों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस घटना ने न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और निगरानी सिस्टम की प्रभावशीलता को लेकर भी बहस छेड़ दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital