Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Middle East Crisis

पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण दुनिया भर में संकट गहराता जा रहा है। देश में भी इसे लेकर लोगों में पैनिक फैल रहा है. हालांकि सरकार की ओर से परेशान न होने और स्थिति कंट्रोल में होने की बात कही गई है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. पीएम मोदी शुक्रवार शाम को पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी जंग को लेकर मुख्यमंत्रियों से बात करने वाले हैं. पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से ये बातचीत शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे, जिसमें मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात और उनके असर पर चर्चा होगी. चुनावी राज्यों के सीएम आचार संहिता के कारण इसमें शामिल नहीं होंगे.

US Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर बात की. दोनों नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा पर जोर दिया.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को वियतनाम युद्ध के 'झूठ' की याद दिलाते हुए घेरा है. उन्होंने कहा कि ईरान की ताकत खत्म होने के अमेरिकी दावे बेबुनियाद हैं और हमला होने पर तेहरान बिना किसी संयम के पलटवार करेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका चाहे तो हालात को '2 सेकंड में खत्म' कर सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल सेना भेजने की कोई योजना नहीं है, लेकिन ईरान को वैश्विक खतरा बताते हुए दबाव बनाए रखने के संकेत दिया.

China BRI Project: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल संघर्ष ने चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) को गंभीर खतरे में डाल दिया है.

Iran US Conflict: अमेरिका और इजरायल की तरफ से किये जा रहे लगातार हमलों को लेकर अब ईरान ने आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है. ईरान ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे पर हमला होता है तो वो पूरे मिडिल ईस्ट के तेल और गैस भंडार में आग लगाकर बर्बाद कर देगा.

राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट पर बयान दिया. उन्होंने 67,000 भारतीयों की सुरक्षित वापसी की पुष्टि की और ईरान के साथ बिगड़ते सुरक्षा हालातों पर चिंता जताई.

पेट्रोल-डीजल कमी की अफवाहों पर इंडियन ऑयल ने कहा है कि देश में ईंधन की कोई समस्या नहीं है. अफवाहों पर यकीन न करें, सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की जान जाने पर भारत में लोगों के गुस्से की आग कम होने का नाम नहीं ले रही है। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में यूएस-इज़राइल हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की जान जाने के विरोध में सैकड़ों शिया मुसलमानों ने विरोध मार्च निकाला। सुनिए उन्होंने क्या कहा