Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Modi government

केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म कर VB-G RAM G बिल 2025 ला रही है. 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी, 4 प्राथमिकता क्षेत्र तय होंगे. विपक्ष इस योजना से महात्‍मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में है, और कई दलों के नेता प्रदर्शन करने उतर आए हैं.

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी (MGNREGA) की जगह अब 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना ले लेगी. इसके लिए मोदी सरकार नया बिल ला रही है, विपक्ष इसका विरोध कर रहा है. प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया- योजना से महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया?

India Census 2027: भारत सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपए का बजट पास किया है. मौजूदा आबादी 147 करोड़ मानकर अनुमान लगाया गया है कि एक नागरिक को गिनने पर करीब 80 रुपए खर्च होंगे.

ई-श्रम पोर्टल ने रिकॉर्ड बनाया! 31.38 करोड़ असंगठित मजदूर रजिस्टर हो चुके. आधार से जुड़कर UAN मिलेगा, सरकारी योजनाओं का फायदा आसानी से. एक ही जगह सब कुछ- मजदूरों की जिंदगी बदलेगी.

सरकार ने अब सभी राज्यों के राजभवन को लोकभवन का नाम दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे विकसित तथा श्रेष्ठ भारत के निर्माण की स्वर्णिम यात्रा में एक अहम पड़ाव बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने महाराष्ट्र और गुजरात में 224 किलोमीटर लंबे मल्टीट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स को 2,781 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर राज्य की जनता का धन्यवाद किया. अमित शाह ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

भाजपा ने दावा किया है कि पिछले छह महीनों में 22 आतंकी हमले नाकाम किए गए हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद में 7 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा हैं.

मोदी सरकार के GST बचत उत्सव में हस्तशिल्प उत्पादों पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया. इससे कारीगरों, व्यापारियों और ग्राहकों को राहत मिली है और भारतीय सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है.

मोदी सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान 2025 में कबाड़ बेचकर 800 करोड़ रुपये की कमाई हुई. यह रकम चंद्रयान-3 मिशन के बजट से भी अधिक है.