Bharat Express DD Free Dish

Mukesh Ambani

Reliance Refinery America Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिलायंस के साथ ऐतिहासिक रिफाइनरी डील की घोषणा की है. टेक्सास के ब्राउन्सविले में 50 साल की पहली नई रिफाइनरी बनेगी. यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी डील है.

Mukesh Ambani: मुंबई में अपने निवास पर उद्योगपति Mukesh Ambani और उनके पुत्र Anant Ambani ने फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. यह मुलाकात एक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां मित्रता, सार्थक बातचीत और साझा मूल्यों के जरिए भारत और फिनलैंड के बीच संबंधों को और मजबूत करने की भावना दिखाई दी.

मुंबई में निता और मुकेश अंबानी ने हिलेरी क्लिंटन संग सांस्कृतिक शाम आयोजित की. वही नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 में मुकेश अंबानी ने भारत को AI महाशक्ति बनाने की रूपरेखा पेश की और 10 लाख करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की.

रिलायंस ने 30 अरब डॉलर से जुड़ी खबर पर कहा कि झूठ फैलाया जा रहा है. मामले पूरी तरह से विचाराधीन हैं और देश की न्यायिक प्रणाली के तहत कानूनों के अनुसार उनका फैसला किया जाएगा, जिस पर रिलायंस को पूरा भरोसा है.

अंबानी परिवार ने नए साल की शुरुआत सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक से की. रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी और बेटे के साथ दर्शन करने गए.

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनके साथ अंबानी के दोस्त भी भारत आ रहे हैं. उनका रिलायंस इंडस्ट्रीज से गहरा रिश्ता है. अमेरिका द्वारा रोसनेफ्ट पर लगाए गए बैन के बाद भारत-रूस तेल कारोबार पर दबाव बढ़ गया है.

Mukesh Ambani Announces Nathdwara Project: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में एक अत्याधुनिक “यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन” बनाने की घोषणा की. उन्होंने श्रीनाथद्वारा मंदिर को 15 करोड़ रुपये का दान भी दिया.

बुधवार (1 अक्टूबर) को जारी एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी ने टॉप पोजिशन हासिल की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रिकॉर्ड 358 डॉलर-अरबपतियों वाली लिस्ट में शामिल थे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुकेश अंबानी ने कहा, "मेरी हार्दिक इच्छा है कि स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर भी मोदी जी भारत की सेवा करते रहें."

अंबानी का बयान GST सुधारों को आर्थिक प्रगति का उत्प्रेरक मानता है, जो भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाएगा. रिलायंस रिटेल मूल्य, गुणवत्ता और पहुंच को लाखों परिवारों तक लाने के लिए प्रतिबद्ध है.