Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

National Security

सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई जारी है. केंद्र ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए कड़ा विरोध किया, जबकि याचिकाकर्ता ने हिरासत प्रक्रिया में देरी और कानूनी खामियों का हवाला दिया.

Lashkar Water Force News: पाकिस्तान की गोद में पल रहे आतंकवादी भारत पर 26/11 जैसा हमला करने के फिराक में हैं. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के वायरल वीडियो में यह खुलासा हुआ है. जिसने पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है.

सेना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से राष्ट्र सेवा के सर्वोच्च मानक स्थापित किए हैं. उन्होंने 'मेक इन इंडिया' के तहत सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण पर जोर दिया.

ऑपरेशन सिंदूर के हमले में घायल हुए जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का एक नया ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वो अपनी बड़ी बहन की मौत पर खुले तौर पर रोता हुआ सुना जा सकता है. क्लिप की शुरुआत में अजहर दावा करता है कि उसकी बड़ी बहन को हाल ही में शहादत मिली है. ये ऑडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय सुभानअल्लाह पर की गई कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए थे. इनमें उसकी बड़ी बहन, बहनोई, एक भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी के साथ कई जैश आतंकी शामिल थे.

फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार सच बोलने के अभियान को बढ़ावा देने को लेकर अपने देश में नए मंत्रालय का गठन कर सकती है. इसको लेकर नाम भी सामने आ गया है इसका नाम ट्रूथ मिनिस्ट्री यानी कि सत्य मंत्रालय हो सकता है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसके संकेत देते हुए अपने एक भाषण में कहा कि हमारे देश में ये पता होना चाहिए कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? इसको लेकर मैक्रों का कहना है कि इस दौर में सच और झूठ को पहचानना कठिन हो गया है.

भारत की काउंटर-टेररिज्म और डिटरेंस रणनीति ने दुनिया को ना केवल भारत की सैन्य क्षमता दिखाई है, बल्कि यह भी बताया है कि भारत शांति के लिए कठोर लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई करने की नैतिक स्पष्टता रखता है. यह बात आज (गुरुवार) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना के चाणक्य डिफेंस डायलॉग 2025 के उद्घाटन समारोह में कही.

दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम, उमर खालिद और अन्य की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में विरोध जताया.

दिल्ली ब्लास्ट केस में आतंक के डॉक्टर मॉड्यूल की जांच में एजेंसियों को कई चौंकाने वाली जानकारियां हाथ लगी हैं. इस मॉड्यूल से जुड़े हर आतंकी की अपनी एक अलग कहानी और काम लेकिन मकसद एक है. मॉड्यूल का हर आतंकी दिए गए काम को अंजाम देने में शिद्दत से जुटा था. और इस मॉड्यूल में काम करता था. यहीं नहीं इन लोगों को अलग-अलग जिम्मदारियां दी गई थी

दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों में बढ़ी चिंता के बीच जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा और सम्मान की गारंटी की मांग की है.

Delhi Blast Terror Plot: सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली ब्लास्ट के पीछे आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया. हमलावर 32 जगहों पर विस्फोट के लिए 32 पुरानी गाड़ियों को विस्फोटक से लैस करने की फिराक में थे.