Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NIA

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत अत्याधुनिक निगरानी तकनीकों की मंजूरी दी है, जिससे महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को नया आयाम मिलेगा. वहीं, एनआईए की जांच में 97.08% सजा दर और सीआरपीएफ कैंपों व पर्यावरण संरक्षण अभियानों की जानकारी भी राज्यसभा में प्रस्तुत की गई.

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर परिवार से टेलीफोन पर बात करने और निजी वकील रखने की अनुमति मांगी है. एनआईए की चार्जशीट और पूछताछ में राणा ने हमले में अपनी सक्रिय भूमिका कबूल की है.

17 साल के इंतजार के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत गुरुवार को 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में अपना फैसला सुनाएगी.

Engineer Rashid: पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद को 24 जुलाई से 4 अगस्त तक संसद के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए कस्टडी पैरोल दी है, लेकिन उनकी अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी गई है.

हैप्पी पासिया मानव तस्करी (Human Trafficking Routes) के जरिए साल 2021 में अवैध रूप से अमेरिका पहुंचा था. वहीं से वो भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था. पासिया पहचान छुपाने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था.

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ‘यूएस डंकी रूट’ मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में दो अलग-अलग ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद की गई.

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गुरदासपुर जिले में 12 दिसंबर 2024 को हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

Pahalgam Terror Attack: NIA की जांच के अनुसार, इन आतंकियों को हमले से पहले हिल पार्क इलाके में स्थित एक मौसमी ढोक (झोंपड़ी) में आश्रय दिया गया था. वहीं इन आतंकियों को खाना, ठहरने की व्यवस्था और रसद मुहैया कराई गई थी.

NIA ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए BKI के आतंकी Lakhbir Singh उर्फ Landa और सहयोगी Jatinder Singh उर्फ Joti के खिलाफ Punjab Terror Conspiracy Case में चार्जशीट दाखिल की है.

Punjab Grenade Attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के एसबीएस नगर में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमले के मामले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) की साजिश का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.