26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की अर्जी पर 9 जून को सुनवाई, मांगी परिवार से बात करने की इजाजत
मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट 9 जून को सुनवाई करेगा. राणा ने जेल में रहते हुए अपने परिवार से बात करने की अनुमति मांगी है, जिस पर एनआईए ने आपत्ति जताई है.
NIA ने प्रियांगु पांडेय हमले के फरार आरोपी को बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, मामले में अब तक 17 आरोपी अरेस्ट
यह हमला 28 अगस्त 2024 को उस समय हुआ था जब प्रियांगु पांडेय अपने दल के साथ पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के निवास की ओर जा रहे थे. हमले के तुरंत बाद राज्य पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि एनआईए ने अब तक 5 और गिरफ्तारियां की हैं.
26/11 हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की अर्जी पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 4 जून को
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा ने एनआईए कोर्ट में अर्जी देकर परिवार से बात करने की अनुमति मांगी है. कोर्ट ने जेल प्रशासन से 4 जून तक स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.
जेईई मेन स्कोरकार्ड में गड़बड़ी पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, NTA को भेजा नोटिस
JEE Main 2025: दिल्ली हाई कोर्ट ने जेईई मेन 2025 के स्कोरकार्ड में विसंगति को लेकर दाखिल याचिका पर एनटीए को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 29 मई को तय की है.
दिल्ली से जासूसी के आरोप में NIA ने CRPF के जवान को किया गिरफ्तार
CRPF Jawan Arrested: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक CRPF जवान मोती राम जाट को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पासपोर्ट मॉड्यूल को चलाने वाला अहम सहयोगी गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट के जरिए गैंग को विदेश भगाने में करता था मदद: NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सहयोगी राहुल सरकार को गिरफ्तार किया, जिसने गैंग के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अपराधियों को विदेश भागने में मदद की. मामला 2022 में सिद्धू मूसेवाला हत्या केस से जुड़ा है, जिसमें अभी भी जांच जारी है.
अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मामले में NIA ने KLF से जुड़े साजिशकर्ता मन्ना भट्टी को किया गिरफ्तार
खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) से मिलीभगत रखने वाला भगवंत सिंह उर्फ मन्ना भट्टी अमृतसर के अकालगढ़ गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.
PLGA माओवादी भर्ती मामला: एनआईए ने दो आरोपियों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लगे ये गंभीर आरोप
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केरल PLGA माओवादी भर्ती मामले में दो और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले में CPI (माओवादी) और उसकी सशस्त्र इकाई PLGA द्वारा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है.
सुप्रीम कोर्ट ने विचारधारा के आधार पर गिरफ्तारी को गलत बताया, PFI नेता अब्दुल साथर को जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने आरएसएस कार्यकर्ता श्रीनिवासन की हत्या मामले में पीएफआई के पूर्व महासचिव अब्दुल साथर को शर्तों के साथ जमानत दी. कोर्ट ने कहा, विचारधारा के कारण किसी को जेल में नहीं डाला जा सकता.
मणिपुर हत्या, आगजनी और लूट के मामले में एनआईए ने एक और उग्रवादी को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के जिरीबाम जिले में नवंबर 2024 में हुई महिला की हत्या, आगजनी और लूटपाट के मामले में PREPAK से जुड़े एक और उग्रवादी राजकुमार मइपकसाना को केरल से गिरफ्तार किया है. जांच अभी भी जारी है.







