Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Operation Sindoor

संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी आज बोले— ऑपरेशन सिंदूर बीते दशक में हुए सेना के सशक्तीकरण का प्रतीक है. कांग्रेस के शासन के दौरान सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सोचा भी नहीं गया. जीप, बोफोर्स हर चीज के साथ घोटाला किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विपक्ष के सवालों का करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सैन्य ताकत को भारतीय सेना ने पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया और अमेरिका सहित किसी देश ने भारत को रोकने की कोशिश नहीं की.

लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन महादेव' के तहत आतंकियों को मारा गया और इसे राजनीति से जोड़ना सेना का अपमान है.

पीएम मोदी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया, कहा- हमारी सेना पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया, दुनिया ने ये देखा. मगर हमारे लिए कांग्रेस पाकिस्‍तान से मुद्दे इंपोर्ट करती है.

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान जंग अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मध्यस्था और ऐसे बयानबाजी पर पीएम मोदी ने जवाब दिया.

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर बोलते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चैलेंज किया कि ट्रंप को झूठा कहें. यह भी कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी से हमारा सैन्‍य अभियान विफल हुआ.

राहुल गांधी पर बोलते हुए संबिता पात्रा ने कहा कि कई पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार की तीखी आलोचना का हवाला दिया. वे पाकिस्तान में हीरो हैं.

राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने पीओके को लेकर विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का हमेशा से स्पष्ट रुख रहा है कि वह दिन दूर नहीं जब पीओके भी भारत का हिस्सा बनेगा.

अमित शाह ने चर्चा के दौरान कहा, "मैं सदन में कहना चाहता हूं कि आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है. पाकिस्तान कांग्रेस पार्टी की भूल है. अगर कांग्रेस पार्टीशन को स्वीकार नहीं करती, तो ये सब कभी नहीं होता. इन्होंने (कांग्रेस) पार्टीशन को स्वीकार करके देश को तोड़ा है."

लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के नामों को गिनाया. उन्होंने कहा कि पहलगाम में मारे गए 26 लोगों में 25 भारतीय थे. यह सरकार की ओर से सुरक्षा खामी थी.