Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Sindoor

कतर में बसे भारतीयों ने भारत सरकार के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की. प्रवासियों ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से कदम उठाते हुए संयम भी दिखाया और दुनिया को कड़ा संदेश दिया.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif ) ने कहा, "हम शांति चाहते हैं, और हम वार्ता के माध्यम से क्षेत्र में शांति के लिए काम करेंगे तथा अपने लंबित मुद्दों का समाधान करेंगे."

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है. अब वहां 700 AI आधारित हाई डेफिनिशन CCTV कैमरों से युक्त इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसकी निगरानी 24 घंटे की जा रही है.

PM Modi Gujarat Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. भुज में मेगा रोड शो, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

Asaduddin Owaisi Slams Pakistan: बहरीन में असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को 'नाकाम देश' बताया और आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों पर जोर दिया. उन्होंने पहलगाम हमले पर भी अपनी बात रखी.

गुयाना के उपराष्ट्रपति जगदेव के साथ बैठक के दौरान थरूर ने कहा कि भारत और गुयाना के बीच आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा हुई. गुयाना एक तेजी से विकासशील देश है, जिसकी उन्नति उसके जलक्षेत्र में तेल की खोज से प्रेरित है.

कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने एयरपोर्ट पर बैजयंत पांडा (Baijayant Panda) के नेतृत्व में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया.

प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे से पहले, उनके गृह राज्य की सड़कों और गलियों को बड़े-बड़े बिलबोर्ड, पोस्टर और होर्डिंग से सजाया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से लेकर पिछले महीने हुए पहलगाम हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कटेझरी गांव में बस सेवा शुरू होने जैसे मुद्दे पर चर्चा किया.

पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले का वर्णन करते हुए थरूर ने कहा, "कुछ लोग घूम-घूम कर लोगों के धर्म की पहचान कर रहे थे और उसी के आधार पर उनकी हत्या कर रहे थे.