Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Operation Sindoor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से लेकर पिछले महीने हुए पहलगाम हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कटेझरी गांव में बस सेवा शुरू होने जैसे मुद्दे पर चर्चा किया.

पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले का वर्णन करते हुए थरूर ने कहा, "कुछ लोग घूम-घूम कर लोगों के धर्म की पहचान कर रहे थे और उसी के आधार पर उनकी हत्या कर रहे थे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ितों को समर्थन और भरोसा दिलाया, स्कूली बच्चों से बातचीत की और शांति का संदेश दिया.

जापान के दौरे पर गए भारत के ऑल पार्टी संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस को श्रद्धांजलि दी. प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय समुदाय से ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी साझा की.

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं ग्रुप वन का हिस्सा हूं. सबसे पहले हम बहरीन जाएंगे. फिर हम कुवैत, फिर सऊदी अरब और अंत में अल्जीरिया जाएंगे. हम इन चार देशों का दौरा करेंगे और उनके सामने अपनी चिंताओं और सच्चाई को रखेंगे.

कनिमोझी के नेतृत्व में तीसरा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद से निपटने में भारत के दृढ़ रुख से अवगत कराने के लिए मास्को पहुंचा और भारतीय राजदूत विनय कुमार ने उसका स्वागत किया.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अपना 22वां अलंकरण समारोह भव्य रूप से मनाया, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह ने वीरता और सेवा के लिए 26 जवानों को सम्मानित किया. यह समारोह बीएसएफ के शौर्य, बलिदान और समर्पण को समर्पित रहा.

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि पूरी दुनिया में कई जगहों पर आतंकी हमलों का जवाब दिया गया है लेकिन भारत ने जो जवाब दिया है, वह एक तरह से अलग है.

पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है और ग्रुप में अलग-अलग देशों में भेज रही है.

1960 में हस्ताक्षरित और विश्व बैंक द्वारा मध्यस्थता की गई यह संधि सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल के बंटवारे को दोनों देशों के बीच नियंत्रित करती है.