Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Sindoor

पाकिस्तान से सटे गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल होगी. खबरें आ रही हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने 12 और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी की है. सेना हाई अलर्ट पर है.

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी की जांच कर रही SIT ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है और जांच पूरी करने के लिए अधिक समय की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को मिली अंतरिम राहत बरकरार रखी है. कोर्ट ने SIT को जांच का दायरा सीमित रखने और सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित रहने के निर्देश दिए हैं.

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस में यूरोपवासियों के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा, 'पाकिस्तान और आतंकवाद अलग नहीं हैं.' ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले पर भारत की कार्रवाई को रेखांकित किया.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों की दुर्लभ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे मिशन की निगरानी करते नजर आ रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य और तकनीकी आत्मनिर्भरता को साबित किया. स्वदेशी ड्रोन और तकनीकों का उपयोग कर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाया, साथ ही वैश्विक नवाचार में अपनी पहचान बनाई.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29-30 मई को जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा करेंगे. इस दौरान वे सुरक्षा हालात की समीक्षा के साथ गोलीबारी पीड़ितों से भी मिल सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में 'गुजरात शहरी विकास योजना' की 20वीं वर्षगांठ पर वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया. उनके प्रेरणादायक संबोधन से स्थानीय लोगों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया.

BSF ने सांबा में फॉरवर्ड पोस्ट का नाम "सिंदूर" रखने का प्रस्ताव दिया है. 7 मई की रात को अंजाम दिए गए भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्‍तानियों ने भारत के सीमावर्ती सैन्‍य ठिकानों पर हमला किया था, तो BSF ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर जोर दिया. 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी साझा कर सिंगापुर से वैश्विक मंचों पर समर्थन मांगा.