Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pappu Yadav

Pappu Yadav Arrested Patna: 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एमपी-एमएलए कोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन वो अभी जेल से बाहर नहीं आ पायेंगे. पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में रिमांड पर लिया है.

NEET Student Rape Case: पप्पू यादव की गिरफ्तारी और नीट छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता पटना से लेकर जहानाबाद तक प्रदर्शन कर रहे हैं. जहानाबाद में AISA के कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ न्याय यात्रा तक निकाल रही है. वहीं पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

नीट की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना समेत कई इलाकों में प्रदर्शन किया है.

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें आज रविवार को पटना सिविल कोर्ट ने ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया. शनिवार की देर रात उन्हें पटना के बेउर जेल ले जाया गया.

NEET Student Rape: पप्पू यादव पटना में NEET छात्रा के बलात्कार व हत्या मामले को लेकर काफी सक्रिय थे. वो लगातार इस मामले को उठा रहे थे और सरकार को घेर रहे थे. उन्होंने इस मामले को लेकर कई ऑडियो क्लिप भी जारी की थी. जो कथित तौर पर अस्पताल के कर्मचारियों की थी.

Pappu Yadav News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 1995 के केस में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें IGIMS के बाद PMCH शिफ्ट किया गया है. जानिए क्या है पूरा विवाद?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि- “इन लोगों को SIR जैसे मुद्दे दिख रहे हैं जिसमें सरकार का कोई लेना देना नहीं है. इन लोगों ने हमेशा भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ने का काम किया है. ये विपक्ष की रणनीति का हिस्सा बन गया है. जब चुनाव आएगा तब एक झूठी कहानी बनाई जाती है. इन लोगों ने लोकसभा के वक्त भी कहा था कि आरक्षण समाप्त हो जाएगा. आज सवा साल से ज्यादा होने को आया है किसका आरक्षण छीन लिया गया? इस बार SIR पर लोगों को डरा रहे हैं

Bihar Chunav 2025: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 14 नवंबर को बदवाल की तारीख बताया है. उन्होंने जनता से महागठबंधन को समर्थन देने की मांग की है. कांग्रेस ने भाजपा-जदयू सरकार को भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार बताया है.

बिहार में चुनावी माहौल के बीच नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को Z+ और ASL सुरक्षा मिली, तेजस्वी यादव को Z और पप्पू यादव को Y+ सुरक्षा दी गई.

Chandan Mishra Murder: सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चंदन मिश्रा की हत्या के बाद उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया. जिसे पश्चिम बंगाल के जेल में बंद कुख्यात अपराधी शेरू सिंह ने कराया था.