Urdu Conclave 2026

पीएम मोदी पहुंचे नामीबिया, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री बोले- राष्ट्रपति से मिलने और नामीबियाई संसद को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं

पीएम मोदी राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह के निमंत्रण पर नामीबिया की एकदिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है, और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी नामीबिया यात्रा है.

PM Modi

पीएम मोदी पहुंचे नामीबिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पांच देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में नामीबिया पहुंचे, जहां विंडहोक में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह के निमंत्रण पर नामीबिया की एकदिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की नामीबिया की पहली यात्रा है, और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी नामीबिया यात्रा है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज पहुंचेंगे नामीबिया, हीरोज एकर में डॉ. सैम नुजोमा को देंगे श्रद्धांजलि, यूरेनियम एक्सपोर्ट से लेकर इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

पीएम मोदी (PM Modi) ने एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, कुछ देर पहले विंडहोक पहुंचा. नामीबिया एक मूल्यवान और विश्वसनीय अफ़्रीकी साझेदार है, जिसके साथ हम द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहते हैं. राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मिलने और आज नामीबियाई संसद को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read