Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

pm modi

मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में खेती के लिए बिजली की आपूर्ति बढ़ी है. इसके साथ गेहूं से लेकर धान और अन्य फसलों की एमएसपी में इजाफा होने से आमदनी में इजाफा हुआ है.

Vikram-I Rocket: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-I' तैयार है. आज PM मोदी ने इसका अनावरण किया. स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित यह 26 मीटर ऊंचा रॉकेट 300 किलोग्राम तक के सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट के इनफिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत स्पेस सेक्टर में एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है, जहाँ निजी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

मोदी कैबिनेट ने पुणे मेट्रो फेज 2 के तहत लाइन 4 और 4ए को 9,857 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दे दी है. 31.6 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 28 एलिवेटेड स्टेशन होंगे और यह IT हब, कमर्शियल एरिया व रेजिडेंशियल जोन को जोड़ेगा. इससे पुणे में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा.

मोदी कैबिनेट ने 7,280 करोड़ रुपए की सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है. इसका लक्ष्य भारत में प्रति वर्ष 6,000 मीट्रिक टन REPM उत्पादन क्षमता विकसित करना है/ इससे इलेक्ट्रिक वाहनों और नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता घटेगी.

भारत के अहमदाबाद शहर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारतवासी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

अमित शाह ने अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने इसे पीएम मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम बताया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (SAESI) फैसिलिटी के उद्घाटन पर कहा कि भारत निवेश और इनोवेशन के लिए खुला है. यह नई एमआरओ फैसिलिटी भारत को ग्लोबल एविएशन हब के रूप में स्थापित करेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने महाराष्ट्र और गुजरात में 224 किलोमीटर लंबे मल्टीट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स को 2,781 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दी.

अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने वाले हैं. 28 नवंबर को गोवा के गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में 77 फुट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे.