Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

pm modi

विक्रांत मैसी ने अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसे उन्होंने मंत्रिमंडल के साथ देखा और सराहा. विक्रांत ने बॉक्स ऑफिस से अधिक कला के सामाजिक प्रभाव और कहानी की स्थायित्व को महत्व देने की बात कही, साथ ही 2025 से अभिनय से ब्रेक लेने की घोषणा की.

अखिलेश यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि हम आरक्षण दे रहे हैं, लेकिन सच तो यह है कि पिछड़े, दलित और आदिवासियों का आरक्षण छीना जा रहा है.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' हमारे लिए सिर्फ नारा नहीं है, यह हमारे लिए आस्था का विषय है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. लिखा, आज हम महान फिल्मकार, दूरदर्शी फिल्मकार, अभिनेता और सदाबहार शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं.

लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. बीते चार से पांच महीनों के भीतर लालकृष्ण आडवाणी करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं.

पीएम मोदी ने प्रयागराज में कहा कि महाकुम्भ हजारों वर्ष पहले से चली आ रही हमारे देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक यात्रा का पुण्य और जीवंत प्रतीक है. एक ऐसा आयोजन जहां हर बार धर्म, ज्ञान, भक्ति और कला का दिव्य समागम होता है.

महाकुंभ 2025 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रूज पर सवार होकर संगम नोज पर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौके पर मौजूद रहे. पीएम मोदी ने क्रूज पर सवार होने के बाद डेक पर खड़े होकर यमुना की लहरों को निहारा.

केंद्रीय कैबिनेट ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विधेयक को मंजूरी दी है, जिसे शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जा सकता है. इसके तहत एक साथ लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव कराने का प्रस्ताव है, जिसे लागू करने के लिए छह बिल लाने होंगे.

दुनिया के सबसे बड़े देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक वृद्धि और तकनीकी विकास में बहुत प्रगति की है, जिससे यह सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है.

झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी जल जीवन मिशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला भागीदारी और उत्पादकता में सुधार किया है.