Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान में एक पोस्ट शेयर करते हुए #12YearsOfNariShakti का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि उज्ज्वला, लखपति दीदी, जन धन और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाओं के दम पर आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल को लेकर विशेष प्रस्ताव पारित किया और उन्हें बधाई दी. इस दौरान मंत्रियों ने स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका सम्मान किया.

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए पीएम बनने पर बधाई दी है. पीएम मोदी को अपना दोस्त बताते हुए मैरी ने कहा कि उन्होंने देश की तस्वीर को बदलने का काम किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 12 साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए देश को सेवा और सुशासन का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की नीति और गरीब कल्याण योजनाओं के दम पर आज भारत आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहा है.

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का देश के नाम विशेष संदेश. डिजिटल क्रांति, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और महिला-किसान सशक्तिकरण को बताया अपनी सरकार की सबसे बड़ी पूंजी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अथर्ववेद का 'हस्तिवर्चसम् मंत्र' साझा करते हुए देश को प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया है. उन्होंने साफ कहा कि भारत का विकास पर्यावरण संतुलन और 'विकास भी, विरासत भी' के संकल्प पर टिका है, जो कि हमारे प्राचीन वैदिक दर्शन का मूल आधार है.

पिछले 12 वर्षों में भारत ने गरीबी उन्मूलन और कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं. पीएम मोदी ने जन धन, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य हमेशा 'अंत्योदय' और गरीबों का सम्मान रहा है.

Rampur viral video: रामपुर के शाहजादनगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो स्टेटस लगाने पर एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज और पीएम मोदी की तस्वीर जलाने का दावा है, साइबर सेल जांच में जुटी है.

10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने का पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचेंगे. इस मौके पर शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने पीएम मोदी के कड़े फैसलों और वैश्विक नीतियों की तारीफ की.

भाजपा एमएलसी श्रीकांत भारतीय ने वर्ष 2025-26 में भारत की 7.7% जीडीपी विकास दर को पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों की बड़ी जीत बताया है. उन्होंने 'इंडिया ब्लॉक' में मचे घमासान और लालू यादव की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात की और विपक्ष के दावों को सिरे से खारिज कर दिया.