Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम को उनके भारत दौरे पर उत्तर प्रदेश की खास विरासत से रूबरू कराया. तोहफों में लखनऊ में विकसित 'नमोह 108' कमल, मुरादाबाद की बनी पीतल की बुद्ध प्रतिमा और वाराणसी का मशहूर बनारसी सिल्क शामिल रहा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 23,437 करोड़ रुपये की लागत वाले तीन बड़े रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. ये प्रोजेक्ट्स यूपी, एमपी, राजस्थान समेत 6 राज्यों के 19 जिलों में कनेक्टिविटी को बेहतर करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के लिए संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दी है. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को तेज करना और लंबित मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ६ मई को एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए निस्वार्थ कर्म और मानवता के आदर्शों पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि मन, वचन और कर्म से किसी का अहित न करना और दूसरों पर दया करना ही सबसे श्रेष्ठ आचरण है.

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में एनडीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने इस जीत को वर्षों की मेहनत का फल बताते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं. डॉ. अनिया अरुणाचल प्रदेश से हिंदी में पीएचडी करने वाली पहली महिला हैं और शिक्षा के क्षेत्र का बड़ा नाम हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 11वें मिशन प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए 2047 के लिए भारतीय कूटनीति का रोडमैप तैयार किया. उन्होंने राजदूतों को व्यापार, टेक्नोलॉजी और प्रवासी भारतीयों के साथ संबंध मजबूत करने का मंत्र दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अष्टांगिक मार्ग की महत्ता पर जोर दिया है. उन्होंने एक विशेष संस्कृत श्लोक और एनीमेशन वीडियो साझा कर भगवान बुद्ध की शांति और करुणा की शिक्षाओं को अपनाने का संदेश दिया.

गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए उनके उद्यमी स्वभाव और जीवंत संस्कृति की सराहना की है. 1 मई 1960 को अस्तित्व में आए गुजरात ने भारत के विकास में जो योगदान दिया है.

महाराष्ट्र दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी है. उन्होंने सिनेमा, साहित्य, उद्योग और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में महाराष्ट्र के नेतृत्वकारी इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि भारत के विकास में इस राज्य का योगदान अमूल्य है.