Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 14 किलोमीटर लंबा ऐतिहासिक रोड शो किया, जो बीएलडब्लू से शुरू होकर काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त हुआ. रोड शो के दौरान जनता ने उन पर जमकर पुष्पवर्षा की. बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी हाथ में त्रिशूल और डमरू लिए नजर आए.

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. पीएम मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की है. भवानीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाभारत के एक श्लोक के माध्यम से सफलता के सात मूल मंत्र साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि संयम, कुशलता, धैर्य और सोच-समझकर किया गया प्रयास ही उन्नति का आधार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के 323 साल पुराने ऐतिहासिक ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के बीच पीएम ने मां काली का आशीर्वाद लिया और इसके बाद उत्तर कोलकाता में रोड शो कर अपनी चुनावी ताकत दिखाई.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत श्लोक के माध्यम से देशवासियों को 'निःस्वार्थ सेवा' का महत्व समझाया है. पेड़ों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए जीना ही जीवन की असली सार्थकता है.

पीएम मोदी सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. 27-28 अप्रैल के इस दौरे में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और पर्यटन से जुड़ी दर्जनों योजनाओं की सौगात मिलेगी.

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया.

वाशिंगटन DC में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर' के दौरान सुरक्षा चेकपॉइंट पर गोलीबारी हुई. हमलावर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पीएम मोदी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के सुरक्षित होने पर राहत जताई है.

गुजरात में आज स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है. पीएम मोदी और अमित शाह अहमदाबाद में वोट डालेंगे. 15 नगर निगमों और जिला पंचायतों सहित हजारों सीटों पर हो रहा ये चुनाव 27% ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद पहला बड़ा चुनावी परीक्षण है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले शहर में 'महा-सफाई अभियान' चलाया जा रहा है. नगर निगम ने दो दिनों में 250 टन अतिरिक्त कचरा हटाकर शहर को चमकाना शुरू कर दिया है. सेंट्रल कमांड के जरिए सफाई की मॉनिटरिंग की जा रही है.