Bharat Express DD Free Dish

Pocso Case

केरल हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की से यौन संबंध के मामले में आरोपी केवल शादी का हवाला देकर POCSO और रेप के आरोपों से नहीं बच सकता है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न के मामले में अग्रिम जमानत दी है. हालांकि, आशुतोष महाराज ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम में चार साल की बच्ची से हुए यौन उत्पीड़न मामले की जांच में देरी और पुलिस की असंवेदनशीलता पर कड़ी फटकार लगाई है.

यह मामला प्रयागराज की पॉक्सो अदालत में चल रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े यौन शोषण आरोपों से जुड़ा है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने दो नाबालिग बटुकों के यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिस पर अदालत ने 21 फरवरी को झूंसी पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पॉक्सो मामले में बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने निचली अदालत में चल रहे ट्रायल पर रोक लगाते हुए कर्नाटक सीआईडी और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. महिला ने पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा महिला आरोपी पर लागू किए जाने को चुनौती दी है.

Cyber Crime: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षा केवल भौतिक दुनिया तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि डिजिटल स्पेस में भी उन्हें मानसिक आघात से बचाने की सख्त जरूरत है.

दिल्ली कोर्ट ने पॉक्सो मामले में 7 साल की देरी पर जांच अधिकारी को फटकारा. पुलिस आयुक्त को जिम्मेदारों की जांच के आदेश. पीड़ित के अधिकार कमजोर हुए.

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एक झूठे पॉक्सो केस में क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए लड़की के पिता के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए. कोर्ट ने कहा कि शिकायत परिवार के दबाव में की गई थी और कानून का दुरुपयोग किया गया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने पाक्सो पीड़िता को शारीरिक रूप से अदालत में पेश होने से छूट न देने पर निचली अदालत की आलोचना की. जस्टिस गिरीश कठपालिया ने कहा कि पीड़िताओं को विशेष संवेदनशीलता की जरूरत होती है, क्योंकि गवाही देना उनके लिए मानसिक आघात का कारण बन सकता है.