भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2024 में सुरक्षित संपत्ति के रूप में खरीदा इतना टन सोना, पढ़ें वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट
अमेरिकी चुनाव के बाद नवंबर के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट ने कुछ केंद्रीय बैंकों को कीमती धातु जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया. आरबीआई ने दूसरे केंद्रीय बैंकों की तरह सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोना खरीद रहा है.
आरबीआई की बड़ी घोषणा: ₹2000 के 98.12% नोट वापस लौटे
आरबीआई ने ₹2000 के नोटों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का निर्णय लेते हुए, मई 2023 में इसकी प्रक्रिया शुरू की थी. यह कदम नकद लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ाने और मुद्रा के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से उठाया गया था.
RBI वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट: भारत के वृहद बुनियादी तत्व मजबूत, सभी प्रमुख संकेतक सकारात्मक क्षेत्र में
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रिपोर्ट में वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थितियों, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रदर्शन और बीमा क्षेत्र की सॉल्वेंसी को शामिल किया गया है.
बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में और सुधार, GNPA 12 साल के निचले स्तर पर: RBI
RBI ने सोमवार को कहा कि बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में और सुधार हुआ है. साथ ही उनकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (GNPA) या खराब ऋण अनुपात सितंबर 2024 में 12 साल के निचले स्तर 2.6 प्रतिशत पर आ गया है.
आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में स्कूलों को मिली धमकी के बाद मुंबई स्थित आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक महीने में ये दूसरी बार है जब ऐसा हुआ है. इस संबंध में आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आया है.
केंद्र सरकार का फैसला, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा RBI के नए गवर्नर नियुक्त
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. 33 वर्षों से अधिक के करिअर में उन्होंने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खान आदि सहित कई क्षेत्रों में काम किया है.
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 658.09 अरब डॉलर पहुंचा, 1.51 अरब डॉलर की हुई वृद्धि: RBI
आरबीआई द्वारा जारी साप्ताहिक सांख्यिकी डेटा से जानकारी मिलती है कि यह वृद्धि मुख्य रूप से फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) में बढ़ोतरी के कारण दर्ज हुई, जो 2.06 अरब डॉलर बढ़कर 568.85 अरब डॉलर हो गया है.
भारत के स्वर्ण भंडार में अब 882 टन Gold, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट- सिर्फ अक्टूबर में 27 टन सोना खरीदा
WGC की रिपोर्ट में कहा गया कि उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंक अपनी स्वर्ण भंडारण नीतियों को मजबूत कर रहे हैं. भारत ने अक्टूबर 2024 में सोने की खरीदारी में प्रमुख भूमिका निभाई है, जिससे यह क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है.
अक्टूबर में MSMEs को बैंक ऋण 14% बढ़ा: RBI डेटा
MSMEs क्षेत्र में सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) को प्राथमिकता ऋण इस साल अक्टूबर में 12.3 प्रतिशत बढ़कर 20.76 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो अक्टूबर 2023 में 18.49 लाख करोड़ रुपये था.
UPI बना देश का सबसे पसंदीदा पेमेंट मोड, अक्टूबर में 10 अरब मर्चेंट ट्रांजैक्शन का आंकड़ा किया पार
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ 31 अक्टूबर, यानी दीवाली के दिन, यूपीआई पर 64.4 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए. यह एक दिन में सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड है.







