Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Recruitment Scam

झारखंड सरकार ने धांधली के आरोपों के बीच 2014 से अब तक आयोजित 44 बड़ी भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है. सरकार TDPL की सभी परीक्षाओं और नतीजों को निरस्त कर फास्ट-ट्रैक कोर्ट और भर्ती तंत्र में सुधार के लिए नई कमेटी बनाएगी.

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने कामरहाटी से टीएमसी विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के 7 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी को शक है कि मदन मित्रा का संबंध करीब 125 अवैध नियुक्तियों से है, जहां बिचौलियों के जरिए कैश और गोल्ड में रिश्वत ली गई थी.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती अनियमितता मामले में ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव समेत कई स्थानों पर छापेमारी की है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ममता बनर्जी सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि चयन प्रक्रिया अवैधताओं के कारण प्रभावित हुई और राज्य सरकार द्वारा डेटा सुरक्षित रखने में भी विफलता रही.

बहुचर्चित शिक्षा नियुक्ति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जेल में बंद पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को एक फरवरी को जमानत पर रिहा करने को कहा है.