Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

rekha gupta

दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में भारत एक्सप्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम बज़्म-ए-शफात में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया. उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेंद्र राय भी मौजूद रहे. दीप प्रज्वलन के बाद भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेंद्र राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली के विकास और विकास की गति में तेजी को लेकर एक के बाद एक कई सवाल पूछे. वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी सवालों का जवाब मुस्कुरा कर दिया.

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस के द्वारा यह उर्दू कॉन्क्लेव, उर्दू अकादमी दिल्ली (कला संस्कृति और भाषा दिल्ली सरकार) के सहयोग से आयोजित किया गया. सीएमडी उपेंद्र राय ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा को मोमेंटम और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया.

हिंद की चादर, त्याग और बलिदान के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस आज पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है.

बिहार में आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद देशभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए NDA की जीत को ऐतिहासिक बताया.

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

भारतभर में लोकआस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा का मंगलवार को उषा अर्घ्य के साथ समापन हुआ. भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य अर्पित करने के साथ व्रतियों ने चार दिन तक चले इस पवित्र अनुष्ठान का समापन किया.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री ने PM को बताया कि दिल्ली सरकार यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने और श्रद्धालुओं के लिए छठ घाटों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है.

CM Rekha Gupta On Green Crackers: सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दिए जाने के बाद, इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है. दिल्ली सरकार की ओर से इस निर्णय को जनता की भावनाओं के अनुरूप बताया गया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित वीआर मेट्रोपॉलिटन में विश्वकर्मा पूजा उत्सव में श्रमिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि सरकार उनके कल्याण और बच्चों की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त को ‘जन सुनवाई’ के दौरान हमला हुआ था. दो हफ्ते बाद उन्होंने भारी सुरक्षा इंतज़ामों के बीच ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम फिर शुरू किया.