Delhi Excise Policy Case: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार बिचौलिए विनोद चौहान को मिली जमानत
विनोद चौहान को ईडी ने मई में गिरफ्तार किया था. उसपर गोवा में आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान के लिए साउथ ग्रुप से मिले कथित रिश्वत के पैसों का हस्तांतरित करने का आरोप है.
राउज एवेन्यू कोर्ट कांग्रेस नेता शिशि थरूर के खिलाफ मानहानि की शिकायत पर 21 सितंबर को सुनवाई करेगा
चंद्रशेखर ने केरल में एक टीवी साक्षात्कार में शशि थरूर द्वारा लगाए गए आरोपों पर 'आश्चर्य' व्यक्त किया था. भाजपा नेता ने शशि थरूर द्वारा दिए गए लापरवाह बयानों को वापस लेने की भी मांग के अलावा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी.
तेजस्वी यादव को 25 लाख के मुचलके पर दुबई जाने की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी इजाजत, अदालत ने रखी हैं ये शर्तें
कोर्ट ने तेजस्वी यादव से दुबई में रुकने से संबंधित एड्रेस और मोबाइल नंबर भी देने को कहा है. जिस नंबर पर उनसे संपर्क किया जा सके.
ईडी की मांग पर 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे गए अमानतुल्लाह खान, अब 23 सितंबर को होगी मामले की सुनवाई
अमानतुल्लाह खान के वकील ने कोर्ट में कहा कि अमानतुल्लाह खान रोजाना ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए तैयार हैं. उन्हें किसी भी शर्त पर रिहा कर दिया जाए.
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पशु तस्करी से जुड़े मामले में ED को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष सीबीआई न्यायाधीश ज्योत क्लेर ने 4 सितंबर को ईडी को नोटिस जारी कर जमानत अर्जी पर जवाब मांगा था. मामले की सुनवाई 11 सितंबर को होगी.
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव और तेजस्वी समेत अन्य को समन जारी करने का फैसला टला
Land for Job Case: कोर्ट मामले को 13 सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया है. मामले की सुनवाई के दौरान कथित आरोपी ललन चौधरी के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि ललन चौधरी ने की मौत से संबंधित सर्टिफिकेट अभी तक जारी नहीं किया गया है.
दिल्ली शराब नीति भ्रष्टाचार मामला; सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लिया संज्ञान
कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि को 11 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है.
Delhi Excise Policy Case: आरोपियों को दें चार्जशीट के साथ दाखिल संबंधित दस्तावेज, राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को दिए निर्देश
मामले की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था. आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही पेश हुए.
सीएम केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, आपराधिक मानहानि मामले में कोर्ट की ओर से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
दिल्ली के बीजेपी नेता राजीव बब्बर द्वारा 2019 में दायर याचिका में केजरीवाल के अलावा आतिशी, मनोज कुमार और सुशील कुमार गुप्ता को आरोपित बनाया गया था.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर को मिली बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में दी जमानत
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर को अन्नाद्रमुक के ‘दो पत्ती’ वाले चुनाव चिह्न से संबंधित रिश्वत खोरी के मामले में जमानत दिया है.







