कौन हैं अवधेश प्रसाद, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में Ayodhya से भाजपा के दो बार के सांसद को हराया
उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट पर सपा के नेता वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने भाजपा के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को 54,567 मतों से हराया है. अयोध्या इसी सीट का हिस्सा है.
यूपी में 37 लोकसभा सीटें जीतने के बाद सपा की नजर अब विधानसभा चुनाव पर, सांसदों से बोले अखिलेश— जनता के बीच जाएं
अखिलेश यादव ने सपाइयों से कहा कि हमें इस बार संसद में बहुत मजबूती के साथ यूपी की जनता के मान-सम्मान की लड़ाई लड़नी है. यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है.
सपा के इस फॉर्मूले ने बीजेपी को यूपी में दिया तगड़ा झटका, अखिलेश बोले- जनता ने देश को नई राह दिखाई
अखिलेश यादव के जिस पीडीए फार्मूले को भाजपा नेताओं ने बहुत महत्व नहीं दिया था, सपा के लिए वही सबसे बड़ा हथियार बनता गया. जातीय फॉर्मूले को दुरुस्त करके आज यूपी में सबसे ज्यादा सांसद वाली पार्टी बन गई है.
“कुशीनगर आते-आते धुआं फेंकने लगा डबल इंजन”, अखिलेश यादव ने बताया- 4 जून के बाद क्या-क्या बदलने वाला है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव हमारा आपका तो है ही, ये भविष्य की पीढ़ी का चुनाव है और ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है. ये संविधान हमारी संजीवनी है. रोटी-कपड़ा और मकान, सबसे पहले बचाना है संविधान.
“रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग आपकी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करेंगे”, सीएम योगी बोले- दिल्ली के सिंहासन पर वही बैठेगा जो…
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर और वाराणसी में संकटमोचन मंदिर पर हमला सपा की सरकार में हुआ था. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद में आतंकी विस्फोट कांग्रेस की सरकार में हुए.
सपा के लड़के गलती करके दिखाएं, CM योगी की सरकार ऐसा हाल करेगी जो सोचा भी नहीं होगा- वाराणसी में बोले PM मोदी
PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि "कांग्रेस सरकार आई होती तो आज आपकी रसोई का बजट दो से तीन गुना बढ़ चुका होता. लेकिन, ये भाजपा है, ये गरीब का बेटा मोदी है."
Lok Sabha Election 2024: सपा ने रायबरेली में पीठासीन अधिकारी पर लगाया ये गम्भीर आरोप, लखनऊ में इस बूथ पर खराब हुई EVM
सपा ने आरोप लगाया है कि कौशांबी लोकसभा की मंझनपुर विधानसभा में बूथ संख्या 50 पर बीजेपी के लोग द्वारा फर्जी वोटिंग करवाई जा रही है.
फूलपुर में कांग्रेस-सपा की सभा: राहुल गांधी और अखिलेश की मौजूदगी में मचा हंगामा, दोनों को मंच छोड़कर निकलना पड़ा
प्रयागराज में कांग्रेस-सपा की संयुक्त रैली के दौरान समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ा. पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, कई समर्थक जख्मी हो गए. वहां मौजूद अखिलेश और राहुल ने समझाने की कोशिश की. फिर दोनों नेता मंच से उठकर चले गए.
‘अखिलेश यादव अब किस मुंह से आरक्षण की हिमायत कर रहे हैं’, मायावती बोलीं— पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने वाली सपा को इस चुनाव में सजा दी जानी चाहिए
यूपी के फतेहपुर में आज बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जो पार्टी शुरू से ही दलितों और आदिवासियों को आरक्षण देने के खिलाफ रही है, ऐसी पार्टी को वोट देने का मतलब है कि लोग भारतीय संविधान को ध्यान में रखकर ऐसी पार्टियों को सजा नहीं दे रहे हैं.
“कांग्रेस मोदी के खिलाफ वोट जिहाद का आह्वान करती है”, PM Modi बोले- Congress के इरादे भयानक और साजिशें खतरनाक हैं
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं और इधर कांग्रेस के लोगों ने भी मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करने की घोषणा की है.







