Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

samrat chaudhary

बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है, जिसमें सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें और नए उपमुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए राज्य के तेज़ विकास की उम्मीद जताई है.

Bihar Chief Minister Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वे बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं. जानें उनके राजनीतिक सफर और नई कैबिनेट के बारे में.

मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर गांव के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है. यहां के रहने वाले सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने की खबर से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है.

बिहार की राजनीति में इस वक्त हलचल तेज है। नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर NDA में लगातार बैठकों का दौर जारी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के घर हुई बड़ी बैठक में जदयू और भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। 14 अप्रैल को पटना में अहम बैठक के दौरान नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद NDA की संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान संभव है। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री और कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। आने वाले 48 घंटे बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Bihar News: पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपराधी अब भी राज्य में बचे हैं, उन्हें तीन महीने के भीतर बाहर कर दिया जाएगा.

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना पहुंचे और उनका रोड शो शुरू हुआ. पटना हवाई अड्डे पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

बिहार विधासभा चुनाव के परिणामों के बाद सरकार का गठन हो गया है. अब ऐसे में उपमुख्यमंत्री लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे है. बता दे कि अपराधियों को चेताने से लेकर बुलडोजर एक्शन तक में सम्राट चौधरी काफी सख्त संदेश देते नजर आ रहे हैं। वहीं अब उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बिहार में गुंडा बैंक चलाने वालों की खैर नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे गुंडा बैंक के अवैध कारोबार को पूरी तरह बंद किया जाएगा. पैसा देकर मनमाना ब्याज वसूलने और लोगों को जमीन गिरवी रखने के लिए मजबूर करने वाले इस अवैध व्यवस्था को बंद करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है. लेकिन अब सवाल ये है कि ये गुंडा बैंक है क्या तो इस वीडियो में हम आपको बताएंगे लेकिन इससे पहले हम आपको सम्राट चौधरी का वो बयान सुनवाते है...

बिहार के डीजीपी के अपराधियों की संपत्ति जब्त करने वाले बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक ही सवाल गूंज रहा है— क्या बिहार में भी अब ‘योगी मॉडल’ लागू होने जा रहा है? जानकारों का कहना है कि बीजेपी अपने अन्य शासित राज्यों की तरह बिहार में भी कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यूपी की तर्ज पर कड़ा मॉडल अपनाने की तैयारी में है। वहीं विपक्ष तंज कस रहा है कि जब बिहार में सुशासन था, तब सैकड़ों कुख्यात अपराधी आखिर किसके संरक्षण में पल-बढ़ रहे थे...

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव के आरक्षण पर दिए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि चारा घोटाला करने वाले परिवार के लोग आरक्षण पर बोलते हुए उचित नहीं लगते.