Bharat Express DD Free Dish

sawan 2025

कांवड़ यात्रा में तेज आवाज और ऊँचाई वाले DJ पर अब प्रशासन सख्त हो गया है. मेरठ समेत कई जिलों में 30 बड़े DJ संचालकों और आयोजकों को नोटिस दिए गए हैं, नियम तोड़ने पर जब्ती की चेतावनी दी गई है.

2025 की कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई को शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी. यह यात्रा भगवान शिव को समर्पित होती है, जिसमें भक्त गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जल अर्पित करते हैं. इसकी परंपरा समुद्र मंथन और भगवान शिव द्वारा विषपान की पौराणिक कथा से जुड़ी है.

सावन का पावन महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की भव्य शुरुआत हो गई है. प्रयागराज से इस साल 2025 की कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जहां हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने गंगा नदी से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपनी यात्रा शुरू की.गंगाजल लेने के लिए प्रयागराज के संगम तट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भगवा रंग में रंगे कांवड़िए "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं. भक्त विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान से यहां पहुंचे हैं.

आज सावन के पहले दिन एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भगवान शिव की प्रतिमा के गले में असली नागराज लिपटे नजर आ रहे हैं.

सावन के महीने में बांदा स्थित कालिंजर फोर्ट के मंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना करने दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं. इसे नीलकंठ महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है

काशी के साथ ही देश भर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है. काशी में भी बाबा का एक ऐसा मंदिर है, जहां बाबा भक्तों के शूल को काटते हैं और दर्शन करने मात्र से कई मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

सावन मास की शुरुआत के साथ प्रयागराज का मनकामेश्वर महादेव मंदिर शिवभक्तों से गुलजार हो गया है. भक्त सुबह से ही जल, बेलपत्र और पुष्प लेकर दर्शन के लिए उमड़ पड़े.

सावन महीने की शुरुआत पर वाराणसी, हरिद्वार और प्रयागराज जैसे तीर्थस्थलों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, पूजा और गंगा स्नान कर शिवभक्ति में लीन होकर आस्था का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया.

सावन के महीने में झूला झूलना एक खास परंपरा है, जो मां पार्वती और श्रीकृष्ण-राधा से जुड़ी हुई है. हरियाली तीज और कजरी तीज के अवसर पर स्त्रियां गीत गाते हुए झूला झूलती हैं और भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगती हैं.

सावन का महीना शुरू होते ही दिल्ली-NCR में बारिश ने दस्तक दी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना बना रहेगा.