ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार जीता ICC महिला चैंपियनशिप का खिताब
ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार आईसीसी महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता, एलिसा हीली के नेतृत्व में टीम ने अपनी मजबूत तैयारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
वेस्टइंडीज ने 1990 के बाद से पाकिस्तान की धरती पर दर्ज की पहली टेस्ट जीत, वॉरिकन की शानदार गेंदबाजी
वेस्टइंडीज ने 34 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट मैच जीतने का इतिहास रच दिया है, जोमेल वॉरिकन की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 120 रनों से हराया.
यह खिलाड़ी बना ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, भारत की विश्व कप जीत में निभाई अहम भूमिका
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी मेन्स टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया है, जिसमें उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन कर यह सम्मान हासिल किया. अर्शदीप ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
नोवाक जोकोविच चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल से बाहर
नोवाक जोकोविच को चोट के चलते ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मैच से हटना पड़ा, जिससे एलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंच गए. जोकोविच पहले सेट में 7-6(5) से हारने के बाद मैच से रिटायर हो गए.
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने किया पदमजीत सहरावत के काव्य संग्रह ‘उड़ान’ का विमोचन
कपिल देव मंगलवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में क्रिकेट कमेंटेटर और कवि पदमजीत सहरावत के काव्य संग्रह ‘उड़ान’ का विमोचन करने पहुंचे.
कोलकाता पहुंचीं भारत और इंग्लैंड की टीमें, ईडन गार्डन्स पर होगा तीन साल बाद पहला टी20 मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी. दोनों टीमें तीन दिन तक अभ्यास करेंगी और इसके बाद पांच मैचों की यह श्रृंखला शुरू होगी.
ICC Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, Jasprit Bumrah की भागीदारी फिटनेस पर निर्भर
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 18 जनवरी को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में की.
केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खेल विकास के लिए पहली बार CSR राउंड टेबल बैठक की अध्यक्षता की
भारत को 2036 ओलंपिक खेलों में शीर्ष 10 देशों में लाने के लिए केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कॉर्पोरेट कंपनियों से अपील की कि वे एक खेल को अपनाएं और खेलों के विकास में योगदान दें.
KL Rahul नहीं बल्कि ये स्टार ऑल-राउंडर बन सकता है Delhi Capitals का नया कप्तान
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल को कप्तान बनाने की तैयारी कर रही है, जो टीम के साथ 2019 से जुड़े हुए हैं. अक्षर पिछले दो सीजन में कुछ मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं.
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा या राजभाषा? क्रिकेटर रविचंद्रन आश्विन के बयान से छिड़ी बहस
भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ने चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए एक बयान दिया, जिसने विवाद को जन्म दे दिया.





