Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Team India

भारतीय टीम 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को लंच के बाद मात्र 121 रन पर ढेर हो गयी और उसे 25 रन से हार का सामना करना पड़ा.

मोहम्मद शमी ने कहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं, इसके पहले रणजी ट्रॉफी के एक या दो मैच खेल सकते हैं.

IND vs NZ 1st Test: चाहे वह ऋषभ पंत हों, एमएस धोनी या फिर कोई अन्य विकेटकीपर, 99 पर आउट होने की पीड़ा शायद सबसे गहरी होती है. एक रन की कमी उनके करियर में एक अनचाहा यादगार बन गई. जिसे वह चाहकर भी भुला नहीं पाएंगे.

न्यूजीलैंड ने भारतीय जमीन पर आखिरी बार टेस्ट मैच 36 साल पहले यानी 1988 में जीता था. अब, कीवी टीम के पास मौका है भारत के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर एक यादगार जीत दर्ज करने का और वो इस समय बेंगलुरु टेस्ट में मजबूत स्थिति में है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नज़रिए से भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज़ काफ़ी अहम है. अगर भारत इस सीरीज़ को 3-0 से जीतने में सफल होता है तो उन्हें डब्लूटीसी के फ़ाइनल में पहुंचने में काफ़ी आसानी होगी.

हैदराबाद में भारत बनाम बांग्लादेश टी20 मैच में संजू सैमसन की अगुवाई में भारतीय बल्लेबाज़ी ने बांग्लादेश को पूरी तरह से पस्त कर दिया.

हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ संजू सैमसन ने 47 गेंदों पर 111 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे. इस शानदार शतक के साथ सैमसन पुरुषों के टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं.

IND vs BAN: बांग्लादेश अपने सर्वकालिक बेहतरीन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के संन्यास लेने के बाद पहली बार किसी भी फ़ॉर्मैट में मैदान पर उतरेगी. हालांकि महमूदुल्लाह और मुस्तफ़िज़ुर रहमान का अनुभव इस टीम के पास रहेगा. साथ ही भारतीय पिचों पर युवा लेग स्पिनर रिशाद हुसैन से अनुभवहीन भारतीय बल्लेबाज़ों को होशियार रहने की ज़रूरत होगी. 

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत आज न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. वहीं 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भारत की भिड़ंत होगी.

मार्च 2024 के बाद टीम इंडिया की पहली रेड-बॉल सीरीज है. इससे पहले खेले गए टेस्ट सीरीज में भारत ने मेहमान इंग्लैंड टीम को 4-1 से करारी शिकस्त दी थी.