Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

up crime news

UP News: लखनऊ के कैसरबाग में दिल दहला देने वाली वारदात, जहां मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 6 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. वजह थी बच्ची का मां को आपत्तिजनक हालत में देखना और पिता को बताने की धमकी देना. पढ़ें पूरा मामला...

UP Crime News: मेरठ के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में युवक हर्ष ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए दोस्त से खुद पर गोली चलवाई, लेकिन गोली सीने में लगने से मौके पर मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया पूरा मामला.

Ghaziabad Case: गाजियाबाद के मुरादनगर थाने के सामने रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. कार निकालने के विवाद में शुरू हुआ झगड़ा हत्या तक पहुंच गया. आरोपी अजय और मोंटी ने थाने के सामने रवि पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. गाजियाबाद पुलिस ने थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है. इस सनसनीखेज़ मामले की पूरी जानकारी के लिए हमारे संवाददाता की ये Ground Report देखिए

UP Crime: केंद्र सरकार की 'इंवेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल अफेंस' रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश महिला अपराधों की जांच और कार्रवाई में देश में शीर्ष स्थान पर है.

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शादी के 10 दिन बाद एक नवविवाहिता शॉपिंग के बहाने रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

UP News: नोएडा के निठारी गांव में शनिवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव को आत्महत्या का कारण मान रही है.

गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हापुड़ के मोदीनगर रोड पर मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश नवीन कुमार मारा गया. वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सक्रिय सदस्य था और हत्या व मकोका जैसे 20 से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था.

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश में विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं का विस्तार कर अपराधियों को वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर सजा दिलाने में उल्लेखनीय सफलता मिली है. अब तक 75,000 से अधिक अपराधियों को कठोर सजा दिलाई गई है.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हथगाम थाना क्षेत्र के तहिरापुर चौराहे पर ट्रैक्टर सवार हमलावरों ने तीन लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी. तीनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे.