Bharat Express DD Free Dish

UP News

लखनऊ पहुंचे बीजेपी नेता नितिन नवीन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने यूपी से माफिया राज को पूरी तरह खत्म कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हिंदू आस्था के अपमान पर चुप रहने का आरोप लगाया.

इटावा में 13 साल की हिंदू लड़की को डांस क्लास में जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेल कर लड़की पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला.

उन्नाव के औरास में भाजपा नेता प्रमोद पासी की उनके बड़े बेटे सोनेलाल ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. वारदात तब हुई जब वे मंदिर में पूजा कर रहे थे. आरोपी बेटा जमीन के हिस्से और पत्नी के साथ विवाद में पिता द्वारा बहू का पक्ष लेने से नाराज था.

Mathura engagement ceremony murder case: मथुरा के रोजी गार्डन में सगाई समारोह के दौरान चचेरे भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पत्नी से कथित अवैध संबंध के शक में आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर भाई की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

राम मंदिर चंदा विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अपनी केंद्रीय प्रबंधन समिति की बैठक अयोध्या से दिल्ली स्थानांतरित कर दी है. जानें बैठक की नई तारीख, बदला कार्यक्रम और चंपत राय को लेकर क्या है स्थिति.

मेरठ के लोहिया नगर में एक भाई ने पड़ोसी लड़के से बातचीत करने के शक में अपनी 20 वर्षीय नाबालिग बहन की अवैध तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी. मोहल्ले के तानों से परेशान आरोपी ने सुबह विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

आगरा के सिकंदरा में एक महिला ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर उसकी लाश को बाथरूम के फर्श के नीचे दफन कर दिया. पिछले 45 दिनों से लापता सुरेंद्र के मामले में पुलिस को तब सफलता मिली जब घर के बाथरूम में लगी नई टाइल्स पर शक हुआ.

मेरठ के सरूरपुर में इंस्टाग्राम रील बनाने से नाराज पति प्रदीप ने अपनी इन्फ्लुएंसर पत्नी निशा चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या में 6 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला लिया जाएगा.