UP News: अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए देश की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे शातिर, सरगना आसिफ की तलाश में मुंबई पहुंची UP ATS की टीम
Prayagraj: गिरोह से जुड़े कई लोगों को एटीएस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है. उनसे पूछताछ में ही तमाम खुलासे हुए हैं. इसी के बाद अब एटीएस के लिए आसिफ को ढूंढना अति आवश्यक हो गया है.
UP News: पेट्रोल भरवाने के बाद दिया 2000 का नोट, पंपकर्मी ने स्कूटी से वापस निकाल लिया तेल
2000 के नोट बंद होने की खबर के बाद से ही लोगों को कहीं पर भी 2000 के नोट से खरीदारी करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि आरबीआई ने 30 सितम्बर तक नोट को वैध रखा है.
Rampur: हेट स्पीच मामले में सपा नेता आजम खान को मिली बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने किया बरी, BJP प्रवक्ता ने कहा, “सपा पढ़े कानून”
Azam Khan: दोष सिद्धि के विरोध में आजम खान ने एमपी एमएलए कोर्ट में अपील की थी. अपील पर हुई बहस के बाद एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान के पक्ष में बुधवार को फैसला सुना दिया है.
योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, निकाय चुनाव में फेल हुए मंत्रियों पर गिरेगी गाज! नए चेहरों को मिल सकता है मौका
UP Cabinet Reshuffle News: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों ने अभी से शुरू कर दी हैं। योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेजी से हो रही है, कहा जा रहा है कि कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है वही कुछ लोगों कि छुट्टी होने की संभावना भी है।
UP News: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर मिले सोने को सरकार ने किया जब्त, लगाया 60 लाख रुपए की पेनाल्टी
Kanpur: पीयूष जैन और उनकी फर्म पर 30-30 लाख पेनाल्टी लगाई गई है. इसी के साथ कन्नौज स्थित आवास से जो विदेशी 23 किलो विदेशी सोने की ईंट मिली थीं उसे भी जब्त कर लिया गया है.
UP News: “…अवैध खनन BJP के मंत्री, सांसद, विधायक और ठेकेदार मिलकर कर रहे हैं”, सपा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, जिलाधिकारी ने की कार्रवाई
Prayagraj: प्रयागराज में खनन विभाग की टीम ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है. चार अलग-अलग जगह पर कार्रवाई हुई है. 20 लाख का जुर्माना लगाया गया है.
Lucknow News: लखनऊ की सबसे बड़ी क्रिकेट चैंपियनशिप “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग” का ग्रैंड फिनाले आज, शामिल होंगी बड़ी हस्तियां
Sarojininagar Sports League: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा "सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग" का आयोजन कराया जा रहा है. इस क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 24 मई यानी आज खेला जाएगा.
UP News: देवरिया के मेडिकल कॉलेज में महिला कैदी को नहीं मिला स्ट्रेचर, इलाज के लिये चटाई पर ही लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी
Deoria: मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डा. एचके मिश्रा ने कहा कि एक वीडियो संज्ञान में आया है जिस पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
Muzaffarnagar: पैसा न होने पर बेटे का अंतिम संस्कार नहीं कर पाई बुजुर्ग मां, शव लेकर रात भर श्मशान घाट के बाहर बैठी रही
ह्रदय को कंपा देने वाला ये मामला मुजफ्फर नगर से सामने आया है. यहां लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली महिला ने बुजुर्ग महिला की मदद की है.
Lucknow: 25 मई को होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन, वर्चुअली जुड़ेंगे मुख्य अतिथि PM नरेंद्र मोदी, नोएडा में आज से कबड्डी इवेंट्स शुरू
UP News: बीबीडी यूनिवर्सिटी में होने वाले गेम्स में बड़ी संख्या में प्रदेश व देश के युवा हिस्सा लेने जा रहे हैं. सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधा से लेकर खाने तक की बेहतरीन व्यवस्था की गई है.







