Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

प्रतापगढ़ के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की हत्या का राज खुल गया है. 2 पत्नियों और 18 बच्चों वाले मुन्ना की हत्या उसकी प्रेमिका सुमन ने साथियों संग मिलकर की. ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आरोपियों ने रॉड से हमला कर लाश नहर में फेंकी थी.

शामली के वी.वी. इंटर कॉलेज रोड पर शनिवार सुबह दो व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट हुई. धारदार हथियार से एक व्यक्ति घायल हो गया है. पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है.

UP News: मेरठ के सरधना क्षेत्र में ईद के दिन दो पक्षों में पैसों के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई. ग्राम प्रधान के दो भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई

UP News: मथुरा में गौसेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद हालात बिगड़ गए. समर्थकों ने हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव किया. पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया.

UP News: आगरा में बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराने पर बड़ा हादसा हुआ. इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है.

UP News: हापुड़ में ATS और पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो युवकों को पकड़ा. आरोपियों के मोबाइल से धार्मिक स्थलों की तस्वीरें, राष्ट्र विरोधी चैट और दिल्ली-नोएडा के मंदिरों व मेट्रो स्टेशनों की लोकेशन मिली.

UP News: रामपुर में लखनऊ ATS ने अफीम तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. नेपाल से होंडा सिटी कार में 1.36 किलो अफीम लाई जा रही थी. ATS ने घेराबंदी कर कार से खेप बरामद की और मेरठ के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया.

UP News: मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के आठपुरा गांव में बुधवार सुबह मकान की दीवार और टिनशेड गिरने से बड़ा हादसा हुआ. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

UP News: मुजफ्फरनगर में एक डॉक्टर पर युवती ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई न होने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी.

Rajeshwar Singh On AI Education: सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल लिटरेसी और साइबर सिक्योरिटी शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया है, ताकि छात्रों को तेजी से बदल रहे टेक्नोलॉजिकल एरा के लिए तैयार किया जा सके.