गौतमबुद्धनगर में दो दिनों के लिए लागु होगा धारा-163, धार्मिक आयोजनों पर भी रोक
डॉ. भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसंबर को गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. ये कदम बीआर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा उठाया गया है.
मेरठ का नीला ड्रम कांड: मुस्कान की नई इच्छा के आड़े आया जेल का नियम
मेरठ का नीला ड्रम हत्या कांड एक बार फिरसे चर्चा में बन गया है. अपने पति के हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. अब उसकी एक इच्छा है, जिससे ये मामला एक बार फिर चर्चाओं में दिखने लगा है.
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक… शराबी ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा!
वाराणसी में आयोजित काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. एक नशे में युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के पास पहुंच गया, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया.
UP News: लखनऊ में आयोजित खादी महोत्सव में इस बार 3.20 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री, युवा ग्राहकों की उपस्थिति ने महोत्सव को बनाया और खास
धागे से धरोहर तक' थीम पर हुए आयोजन में कुल कारोबार ₹3.20 करोड़ तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष की ₹2.25 करोड़ की तुलना में लगभग 42% अधिक है.
Akhilesh Yadav नहीं दोहराएंगे Tejashwi वाली गलती, Bihar Election Result से लिया सबक!
बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में विपक्ष के नेता तो मंथन कर ही रहे हैं इधर यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव भी गुणा गणित लगा रहे हैं और बिहार में हार की वजहों को सुधारते हुए यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं...
शादाब जकाती की नेटवर्थ? मजदूर से बने सोशल मीडिया स्टार, एक रील से कितनी कमाई?
शादाब जकाती अचानक सुर्खियों में कैसे आए...दरअसल शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची के जरिये से अश्लील रील बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उन्हें कोर्ट से तुरंत जमानत मिल गई, लेकिन इस मामले ने शादाब जकाती को एक बार फिर चर्चा में ला दिया. शादाब जकाती के बारे में लोग इंटरनेट पर सर्च करने लगे. गिरफ्तार होने के तुरंत बाद जमानत मिलने के चलते लोग शादाब की कमाई को लेकर तरह तरह की बातें करते दिखे.
भारत स्पोर्ट्स में वर्चस्व कायम कर रहा, यह पीएम मोदी की खेलो इंडिया जैसी पहल का असर: सांसद दिनेश शर्मा
राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) ने जीडी गोयंका स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव में कहा कि भारत ने खेल के क्षेत्र में दुनिया में वर्चस्व कायम करना आरंभ कर दिया है.
तेंदुए के पिंजरे में फंसा ‘चोर’! बकरे वाले जाल में आखिर कैसे कैद हुआ इंसान? हिल जाएगा दिमाग
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा. प्रदेश के इस जिले में भेड़ियों और तेदुओं की बड़ी दहश्त है, लेकिन बीती रात कुछ ऐसा हुआ की जान कर आप भी हैरतअंगेज हो जाएंगे.
UP में आधार कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ा ये नियम बदला, योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार का कहना है कि आधार केवल पहचान पत्र है और इसमें दर्ज जन्मतिथि अंतिम प्रमाणिक दस्तावेज नहीं माना जा सकता। इस फैसले पर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे जनता को परेशान करने वाला तुगलकी फरमान बताया, जबकि सरकार का दावा है कि कई लोग आधार में गलत जन्मतिथि दर्ज कराते हैं, जिसे रोकने के लिए यह कदम जरूरी था। अब आगे देखना है कि प्रक्रिया को सरल किया जाएगा या विवाद बढ़ेगा।
SIR पर Akhilesh Yadav का BJP पर बड़ा हमला, कहा- ‘देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश’
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि यह प्रक्रिया केवल मतदाता सूची सुधार नहीं, बल्कि देश की मूल संरचना को कमजोर करने की कोशिश है। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने जनता और सभी दलों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर जागरूक रहें और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करें।







