Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP POLICE

Meerut Dog Dispute: मेरठ के अतराड़ा गांव में पालतू कुत्ते के टॉयलेट पर पनपे विवाद ने खूनी लड़ाई करवा दी. एक परिवार पर लाठी-रॉड और तमंचे से वार किया गया, कई घायल हो गए. पीड़ितों ने एसएसपी से न्याय मांगा.

Mainpuri Children-Punishment Video: मैनपुरी में दो कूड़ा बीनने वाले बच्चों को ठंड में निर्वस्त्र कर मुर्गा बनाया और पीटा. वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश पनप रहा. पुलिस जांच कर रही, सख्‍त कार्रवाई का वादा किया.

UP Police ने मथुरा के गोवर्धन में 'मिनी जामताड़ा' कहे जाने वाले इलाके में अपराधियों की धरपकड़ के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. 300 जवानों ने चार गांव घेरे, 42 संदिग्ध पकड़े. भारी मात्रा में उनसे आधार कार्ड और मोबाइल जब्त किए गए.

देशभर में चल रहे SIR अभियान के बीच लखनऊ पुलिस ने संभावित घुसपैठियों की तलाश को तेज कर दिया है। शहर के कई इलाकों, खासकर सुनसान और बाहरी बस्तियों में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के पहचान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में पत्नी और उसके प्रेमी के हाईवोल्टेज ड्रामे में पति ने सुरक्षा का डर जताया है. पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को संभाला, जबकि पत्नी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही. इसी बीच पति ने अपनी पत्नी से खुद की हत्या की आशंका जताई तथा पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया.

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डकैत समयदीन उर्फ सामा ढ़ेर हो गया है. उसके खिलाफ 23 से ज्यादा केस दर्ज थे.

Saharanpur Police SHO Humanity: सहारनपुर के गंगोह थाने के प्रभारी पीयूष दीक्षित ने गरीब विधवा सोमती देवी की बेटी की शादी का पूरा खर्च उठाया. 27 नवंबर को उन्‍होंने खुद कन्यादान कर भावुक कर दिया. पुलिस ने दहेज से लेकर भोजन तक सब व्यवस्था की.

Waqif Encounter Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में यूपी STF ने 50 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया. आरोपी की पहचान वाकिफ के तौर पर हुई है. उसपर 44 से ज्यादा मामले दर्ज थे. 

प्रतापगढ़ के कंधई थाने के एसएचओ द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने और अभद्र व्यवहार करने पर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी न्याय व्यवस्था के लिए खतरा हैं.

Meerut Crime News: मेरठ में होमगार्ड से बदसलूकी करने वाले शाकिर और तौसीफ गिरफ्तार. पुलिस ने दर्ज किया मामला. कान पकड़कर माफी मांगते आरोपियों का वीडियो वायरल.