सूर्या मर्डर केस: CM योगी का सख्त संदेश! ‘नालायक औलाद को नहीं समझाया तो परिवार’
Surya murder case CM Yogi statement: गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों और उनके परिवारों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं होगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
सुप्रीम कोर्ट की चिंता: दिव्यांगजन अधिकार कानून बेअसर? केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Supreme Court Hearing: दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रभावी ढंग से लागू न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि आखिर सरकारी विभाग दिव्यांग आयोगों की सिफारिशों को नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं.
मौत से पहले मजदूर कुलदीप का वीडियो वायरल, हादसे से पहले के भयावह हालात आए सामने
Hamirpur bridge accident video: हमीरपुर पुल हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर कुलदीप का हादसे से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और खतरनाक परिस्थितियों के बीच मजदूरों की स्थिति दिखाई दे रही है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं.
‘साहब! एक बीड़ी पिलवा दो..’, पैर में लगी पुलिस की गोली, कम नहीं हुआ एनकाउंटर स्वैग; देखें वीडियो
Muzaffarnagar Encounter Video: यूपी के मुजफ्फरनगर (रामराज थाना) में पुलिस एनकाउंटर में घायल वांटेड गैंगस्टर इनाम का वीडियो वायरल हो रहा है. गोली लगने के बाद वह दर्द से चिल्लाने के बजाय पुलिसकर्मियों से बीड़ी मांगता नजर आया.
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीज का इलाज, वीडियो वायरल; सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर उठे सवाल
Hamirpur PHC viral video: हमीरपुर के सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फार्मासिस्ट मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज के टांके लगाते नजर आ रहे हैं. बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण इमरजेंसी इलाज टॉर्च की मदद से किया गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
इटावा में डाकुओं के खात्मे से लेकर BSF में IG ऑपरेशंस तक… जानिए कौन हैं यूपी के नए DGP राजीव कृष्ण
Rajeev Krishna New DGP: उत्तर प्रदेश पुलिस को लगभग चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्थायी नेतृत्व मिल गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
गंगा एक्सप्रेसवे पर मामूली दरार, अधिकारियों ने तुरंत कराया मरम्मत कार्य
गंगा एक्सप्रेसवे पर एक मामूली सतही दरार सामने आने के बाद अधिकारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. प्रशासन ने कहा कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह सुरक्षित है और यातायात सामान्य बना हुआ है.
बांदा में ‘खूनी’ ट्रक का तांडव! रिटायर्ड टीचर को कुचला, ई-रिक्शा पर चढ़ा; 6 मौतों से बनाया ‘कब्रिस्तान’
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले (बिसंडा कस्बा) में एक ओवरलोडेड मौरंग ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचलने के बाद भागते समय एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक 3 महीने की बच्ची सहित कई गंभीर घायल हैं.
2500 महिलाओं ने गाया ‘सोहर’: गिनीज बुक दर्ज हुआ मनीष मिश्रा के ‘पहल’ का आयोजन, जताया अमित शाह का आभार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मनीष मिश्रा की संस्था 'पहल' के आयोजन में 2500 महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक 'सोहर' गाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है. इस महाकुंभ में गृहमंत्री अमित शाह को देश को नक्सल मुक्त बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया गया.
भीड़ ने बना दिया ‘संदिग्ध’! मुजफ्फरनगर में नाम पूछकर मुस्लिम चाचा-भतीजे की बेरहम पिटाई
Muzaffarnagar mob violence: मुजफ्फरनगर की वसुंधरा कॉलोनी में कपड़े बेचने गए दो मुस्लिम फेरीवालों (चाचा-भतीजे) को देर रात संदिग्ध मानकर भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया. पुलिस ने लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया.







