Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh news

नई दिल्ली में केंद्रीय बजट के बाद आयोजित वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त’ विषय पर संबोधित किया. उन्होंने बजट को दीर्घकालिक विकास का रोडमैप बताते हुए टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्तीय सुधारों पर विशेष जोर दिया.

अम्बेडकरनगर में पुलिस हिरासत के बाद जेल भेजे गए एक बंदी की मौत का मामला सामने आया है. कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन जेल अधीक्षक, थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिलने के बाद जांच तेज कर दी गई है.

मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है. छापेमारी के दौरान कई स्थानों से सैंपल भरे गए और सैकड़ों किलो खराब मावा और मिठाइयां नष्ट कराई गई हैं.

मथुरा के गोकुल में पारंपरिक छड़ी मार होली के भव्य आयोजन की तैयारियां तेज हो गई है.जिसमें गुलाल और टेसू के प्राकृतिक रंगों के साथ ठाकुर जी की डोला यात्रा कुंज गलियों से होती हुई मुरलीधर घाट पहुंचेगी.देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं.

Meerut Fire Tragedy: सोमवार की रात मेरठ के किदवई नगर के लिए एक 'काली रात' बन गई. कपड़ा कारोबारी इकबाल के घर के पुरुष मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे, तभी घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़ों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. दम घुटने और झुलसने से 6 माह की 2 जुड़वा बच्चियों समेत 5 मासूमों और एक महिला की मौत है.

Yogi Adityanath Singapore Visit: CM योगी 34 फरवरी तक सिंगापुर के दौरे पर हैं. पहले दिन यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप से ₹6,650 करोड़ के 3 MoU हुए. सरकार को उम्‍मीद है कि इससे 20 हजार नौकरियां मिलेंगी. यूपी में विकास की नई लहर बहेगी.

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार देर रात लेफ्ट-विंग ग्रुप्स और ABVP वर्कर्स के बीच कथित झड़प हुई. जिसके बाद ABVP ने आरोप लगाया कि 100-150 लोगों की भीड़ ने हमला किया. जिसको 'मॉब लिंचिंग' बताया गया. वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.

Alipur road accident, Delhi accident news, accident captured on CCTV, speeding car, bike rider injured, hit and run case, Bakhtawarpur accident, Delhi Police investigation, car hanging on tree, live accident video

Kapil Dev Target Rahul Gandi: दिल्ली में हुई AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी लगातार निशाने पर आ रहे हैं. इब उन्हें उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव ने निशाने पर लिया है. साथ ही उन्हें देश के लिए नाकाबिल बताते हुए सामाजिक बहिष्कार करने का आवाहन किया है.

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में सुभासपा 22 फरवरी को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के अहिरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज में 'सामाजिक समरसता महारैली' आयोजित कर रही है. पार्टी का मकसद विभिन्न समाजों को एक मंच पर लाकर राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करना है.