Bharat Express DD Free Dish

uttar pradesh

गाजियाबाद के होनहार पैरा एथलीट चिराग त्यागी की उनके ही एक पुराने दोस्त और साथी खिलाड़ी ने बेरहमी से हत्या कर दी. महज दो दिन पहले बेंगलुरु में गोल्ड मेडल जीतने वाले चिराग की मौत की वजह खेल से जुड़ा एक पुराना विवाद और शिकायत का बदला बताई जा रही है.

हमीरपुर के कुरारा इलाके में निर्माणाधीन बेतवा पुल हादसे को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है. आंधी-पानी के अलर्ट के बावजूद रात में काम कराने के आरोप में कंपनी पर एफआईआर दर्ज की गई है. राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे और विभागीय जांच का भरोसा दिलाया.

Rampur food poisoning case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, जबकि डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी कर रही है.

Banke Bihari Temple case update: बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन और गोस्वामी समिति विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आधुनिक व्यवस्थाओं और समय सीमा तय करने की जरूरत बताई. CJI ने कहा कि पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को जारी रखा जा सकता है, लेकिन उनका दुरुपयोग और लोगों का शोषण नहीं होना चाहिए.

Premanand Maharaj health update: वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj की तबीयत खराब होने के चलते उनकी पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं. केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब वीडियो में महाराज ने भक्तों से भावुक अपील करते हुए कहा कि “मैं रहूं या ना रहूं, हमेशा साथ रहूंगा.”

उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून 2026 तक चलने वाले 'हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस' (HLO) अभियान का आगाज हो चुका है. देश की इस पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना में मतगणनाकर्मी घर-घर जाकर रहन-सहन और मकान से जुड़े 33 जरूरी सवाल पूछेंगे.

उत्तर प्रदेश के चंदौली से बड़ी खबर है, जहां आतंक का पर्याय बन चुके साइको किलर गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. अमृतसर का रहने वाला यह पूर्व फौजी महज 24 घंटे में दो ट्रेनों और एक अस्पताल में तीन बेगुनाह लोगों की जान ले चुका था.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है. यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई.

1998 में उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह और जगदंबिका पाल के बीच हुए 'दो मुख्यमंत्री' वाले संवैधानिक संकट की यादें अब बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद ताजा हो गई हैं. जहां भाजपा को बहुमत मिला है और ममता बनर्जी ने इस्तीफे से इनकार किया है.

मिर्जापुर में जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.30 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है.