Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और राज्य की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं...

मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित रॉकी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शव के बाकी हिस्सों की तलाश और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है.

Padmaja Yadav viral video: अखिलेश यादव की भतीजी और दिवंगत प्रतीक यादव की बेटी पद्मजा यादव का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पद्मजा अपने हाथ पर पिता की तस्वीर वाला टैटू बनवाती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावा नगरी’ करने की घोषणा की है. सरकार का कहना है कि यह फैसला क्षेत्र की ऐतिहासिक और जैन धार्मिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है....

Abha account 90 crore milestone: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत देशभर में 90 करोड़ से अधिक ABHA अकाउंट बनाए जा चुके हैं, जिससे डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिली है. उत्तर प्रदेश 15.3 करोड़ से ज्यादा ABHA अकाउंट के साथ शीर्ष पर है, जबकि राजस्थान और महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर हैं.

गाजियाबाद के होनहार पैरा एथलीट चिराग त्यागी की उनके ही एक पुराने दोस्त और साथी खिलाड़ी ने बेरहमी से हत्या कर दी. महज दो दिन पहले बेंगलुरु में गोल्ड मेडल जीतने वाले चिराग की मौत की वजह खेल से जुड़ा एक पुराना विवाद और शिकायत का बदला बताई जा रही है.

हमीरपुर के कुरारा इलाके में निर्माणाधीन बेतवा पुल हादसे को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है. आंधी-पानी के अलर्ट के बावजूद रात में काम कराने के आरोप में कंपनी पर एफआईआर दर्ज की गई है. राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे और विभागीय जांच का भरोसा दिलाया.

Rampur food poisoning case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, जबकि डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी कर रही है.

Banke Bihari Temple case update: बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन और गोस्वामी समिति विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आधुनिक व्यवस्थाओं और समय सीमा तय करने की जरूरत बताई. CJI ने कहा कि पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को जारी रखा जा सकता है, लेकिन उनका दुरुपयोग और लोगों का शोषण नहीं होना चाहिए.

Premanand Maharaj health update: वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj की तबीयत खराब होने के चलते उनकी पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं. केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब वीडियो में महाराज ने भक्तों से भावुक अपील करते हुए कहा कि “मैं रहूं या ना रहूं, हमेशा साथ रहूंगा.”