Bharat Express DD Free Dish

uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन मिलकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे.

अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन और आरती की. इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात कर मंदिर की व्यवस्थाओं और पारदर्शिता को लेकर चर्चा की.

मेरठ में चोरों ने हद पार कर दी है. भावनपुर इलाके के एक प्राचीन शिव मंदिर में भगवा गमछा पहने शातिर चोर ने दिनदहाड़े दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शाहिद अख्तर ने दी संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त करने की सलाह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता बताई है.

गोरखपुर के एक स्कूल में छठवीं कक्षा की छात्रा को देर से पहुंचने पर सजा देने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. छात्रा के पिता ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से मारपीट और तोड़फोड़ की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री भीषण हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए बतौर आर्थिक मदद देने की ऐलान किया है.

कानपुर देहात में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की खुली थार के बोनट पर कुछ समर्थक चढ़ गए.

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र स्थित रानामऊ के जंगल में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच रात में जोरदार मुठभेड़ हुई. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया.

18 अगस्त 1942 को गाजीपुर के शेरपुर गांव के आठ वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत की गोलियों का सामना करते हुए तिरंगा फहराया और देश की आजादी के लिए शहादत दी.

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. UPSSSC ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार 9 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.