Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh

IMD ने 14 सितंबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को प्रेमिका के परिजनों द्वारा बंधक बनाकर उल्टा लटकाने और पीटने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने जमीन के विवाद में अपनी वृद्ध मां की ईंट-पत्थर से वार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी चार घंटे तक शव के पास बैठा रहा, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ढाई साल पहले लव मैरिज कर चुकी एक बेटी ने मामूली विवाद पर अपने ही पिता और भाभी पर पिस्तौल तान दी. घर के अंदर की इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा इंतजाम और मरम्मत की मांग की है.

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन मिलकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे.

अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन और आरती की. इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात कर मंदिर की व्यवस्थाओं और पारदर्शिता को लेकर चर्चा की.

मेरठ में चोरों ने हद पार कर दी है. भावनपुर इलाके के एक प्राचीन शिव मंदिर में भगवा गमछा पहने शातिर चोर ने दिनदहाड़े दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शाहिद अख्तर ने दी संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त करने की सलाह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता बताई है.

गोरखपुर के एक स्कूल में छठवीं कक्षा की छात्रा को देर से पहुंचने पर सजा देने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. छात्रा के पिता ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से मारपीट और तोड़फोड़ की.