यूपी: कौशांबी आग हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री भीषण हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए बतौर आर्थिक मदद देने की ऐलान किया है.
‘गाड़ी टूट जाएगी बेटा, मेरे पास पैसे नहीं हैं’ तिरंगा यात्रा में थार के बोनट पर चढ़े लड़कों से बोले BJP सांसद
कानपुर देहात में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की खुली थार के बोनट पर कुछ समर्थक चढ़ गए.
कासगंज में पुलिस का एक्शन: एक क्विंटल गोमांस और हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र स्थित रानामऊ के जंगल में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच रात में जोरदार मुठभेड़ हुई. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया.
18 अगस्त 1942: जब गाजीपुर के इस गांव ने अंग्रेजी हुकूमत को दी थी खुली चुनौती, लहू से लिखी गई थी आजादी की इबारत
18 अगस्त 1942 को गाजीपुर के शेरपुर गांव के आठ वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत की गोलियों का सामना करते हुए तिरंगा फहराया और देश की आजादी के लिए शहादत दी.
यूपी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! UPSSSC ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर बंपर भर्ती
यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. UPSSSC ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार 9 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच खूनी मुठभेड़, नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू ढेर
बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू मारा गया. मोनू 1 अगस्त को ककोड़ के वैर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित था.
वर्दी पहने अफसर ने छुए मौलाना के पैर: वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, रातों-रात हुआ ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान शहर कोतवाल का एक बुजुर्ग के पैर छूते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है. बढ़ते विवाद के बाद कोतवाल का तबादला कर दिया है.
‘सिस्टम हैंग’ कर देगा मानसून…! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश; यूपी-बिहार से दिल्ली तक हाहाकार
आईएमडी ने 5 अगस्त के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से कई राज्यों में जलभराव, भूस्खलन और तेज हवाओं का खतरा बढ़ गया है.
आसमान से फटेगा ‘बादलों का बम’! 17 राज्यों में 70 की स्पीड से तूफान, मूसलाधार बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने 4 अगस्त के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है.पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा जताया गया है, जबकि कई स्थानों पर 50–70 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं.
3 साल की बेटी, 10 माह का मासूम… खून से सनी कैंची और 4 लाशें, बलरामपुर की वारदात से दहल जाएगा दिल
Balrampur Family Death Case: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले. पुलिस ने मौके से तमंचे, खून से सनी कैंची बरामद कर जांच शुरू कर दी है.







