Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh

बहराइच जिले के मंझरा गांव में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घर के पास खड़े 7 वर्षीय रोहित पर हमला कर उसकी जान ले ली. इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में खौफ का माहौल है.

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को 'ईट Right' प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है. साथ ही नवरात्र पर रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है.

मैनपुरी के बेवर में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह की गोली लगने से मौत हो गई. घटना से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस लगाया था.

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने से टोकने पर एक पूर्व फौजी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच हिंसक झड़प हो गई. बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर लात-घूसे चले, जिसमें पुलिसकर्मी की वर्दी तक फट गई.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने 10 से 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू कर दी है. इसके तहत सार्वजनिक जगहों पर बिना अनुमति भीड़ जुटाने और हथियार ले जाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है. माफिया मिट्टी में मिल गए और विरासत प्रदेश की नई पहचान बन गई. काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर इसके उदाहरण हैं.

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सहकारिता भवन, लखनऊ में आयोजित हुआ कार्यक्रम

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा पर रखे विचार; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर लौट रहे एक ही परिवार की स्कॉर्पियो कार और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायलों को मेरठ रेफर किया गया है.

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए बम तैयार करते समय एक जबरदस्त धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि इमारत की दीवारें ढह गईं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस हादसे की वजह और लापरवाही की जांच कर रही है.