Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttarakhand news

नैनीताल में लगातार दूसरे दिन दर्दनाक हादसा. खुर्पाताल के पास पर्यटकों की XUV खाई में गिरने से 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Koteswar Mahadev Temple Mystery: सावन में उत्तराखंड के टिहरी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लेटे हुए शिवलिंग की अनोखी मान्यता है. भागीरथी नदी के तट पर स्थित इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां शिवलिंग का आकार हर साल जौ के दाने जितना बढ़ता है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 63.30 लाख रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं.

Supreme Court : 2024 हल्द्वानी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अब्दुल मलिक की जमानत के खिलाफ उत्तराखंड सरकार की याचिका खारिज कर दी है. शीर्ष अदालत ने टिप्पणी की कि केवल थाने में आगजनी से UAPA लागू नहीं होता.

Uttarakhand Rain Update: उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से 107 सड़कें ठप हो गई है. PWD सचिव ने सख्त निर्देश दिया है कि 24 घंटे से ज्यादा कोई भी सड़क बंद न रहे और अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है.

हरिद्वार में गंगा की नील धारा में स्टंट करना महिंद्रा थार सवार युवकों को महंगा पड़ गया. पानी के तेज बहाव में गाड़ी बंद होकर डूबने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवकों को बचाया. पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए थार को सीज कर दिया है.

Uttarakhand Madrasa Board Dissolved: उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है. उसकी जगह 'उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' (USAME) ने कामकाज संभाल लिया है. जानें नई सरकारी गाइडलाइन

Kainchi Dham Foundation Day: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के नैनीताल में भव्य मेले का आयोजन हुआ, जहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे. बाबा नीम करोली महाराज को प्रिय माने जाने वाले मालपुए का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया.

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वायरल ऑडियो मामले में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ को हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. डालनवाला थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर देहरादून पुलिस, एसओजी और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की.

Haridwar Cobra Rescue: हरिद्वार की वाईपीएस कॉलोनी में एक स्कूटी के अंदर कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और मैकेनिक की मदद से स्कूटी खोलकर हेडलाइट में छिपे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.