Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

West Bengal election 2026

कोलकाता में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी. महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विकास, सुरक्षा और बदलाव की उम्मीद जताई.

PM Modi Thanthania Kalibari temple vist: पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता दौरे के दौरान रोड शो के बीच थंथानिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां काली का आशीर्वाद लिया. यह मंदिर 300 साल से अधिक पुराना है.

अमित शाह ने ममता बनर्जी के 'मां, माटी, मानुष' नारे को ही बीजेपी के चुनावी अभियान का मुख्य हथियार बना लिया है. 29 अप्रैल को होने वाले अंतिम चरण के मतदान से पहले बंगाल में सियासी जंग तेज हो गई है. शाह ने जहां भ्रष्टाचार और सुरक्षा को मुद्दा बनाया है, वहीं ममता ने इसे केंद्र का हस्तक्षेप करार दिया है.

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बीजेपी को वोट देने वालों को धमका रही है. फैक्ट चेक में पता चला कि यह वीडियो 2022 का है और धमकी देने वाली महिला खुद बीजेपी नेता बेबी कोले थीं, जो उस समय अपनी पार्टी से नाराज थीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुगली नदी के तट पर सुबह का समय बिताया. उन्होंने गंगा को बंगाल की आत्मा बताया और नाविकों के साथ बातचीत की. हाथ में कैमरा लिए पीएम ने हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु की फोटोग्राफी भी की.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मुर्शिदाबाद रणक्षेत्र बन गया है. नौदा इलाके में देर रात हुए बमबाजी और सुबह समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूर्व टीएमसी नेता और वर्तमान एजेपी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से दोषी पुलिस अधिकारियों को हटाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच जनता से अपील की है कि वे घुसपैठ और कटमनी राज को खत्म करने के लिए वोट दें. उन्होंने 'सुरक्षित बंगाल' के निर्माण पर जोर दिया.

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में आज 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुरक्षा के लिए भारी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं.

हुगली में चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे.

बंगाल के हुगली में चुनावी रैली के दौरान अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी सरकार पर घुसपैठ, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने ‘गजवा-ए-बंगाल’ को रोकने की बात कही.