Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

West Bengal election 2026

Bengal Election Exit Poll Results: दूसरे चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. जिसके मुताबिक इस बार ममता बनर्जी की बंगाल से विदाई तय है. बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत से पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. चार में से तीन एग्जिट पोल सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं एक सर्वे में ममता बनर्जी आगे दिख रही हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी और टीएमसी पार्षद काजरी बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत तय है और शुरुआती रुझान पार्टी के पक्ष में हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए पश्चिम बंगाल के मतदाताओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि बंगाल में इस बार लोग बिना किसी डर के वोट डाल रहे हैं. साथ ही, उन्होंने सपा पर तीखा हमला करते हुए उन्हें परिवारवादी और नारी विरोधी करार दिया.

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की है. शाह ने 'भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार' मुक्त बंगाल बनाने के लिए महिलाओं और युवाओं को आगे आने को कहा है.

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. पीएम मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की है. भवानीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर है.

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जहां मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. कोलकाता समेत TMC के गढ़ में आज की वोटिंग तय करेगी कि क्या पहले चरण का रिकॉर्ड टूटेगा...

West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव के आखिरी चरण में कोलकाता समेत 6 जिलों में 142 सीटों पर मतदान होगा. 3.2 करोड़ वोटर 1448 उम्मीदवारों की किस्मत चुनेंगे. शांति के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बंगाल इस समय ज्वार-भाटा की तरह उछल रहा है. मुझे लगता है कि परिवर्तन संसार का नियम है और यह एक सच्चाई है. बंगाल में भी परिवर्तन होगा और यह राज्य के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है.

Amit Shah West Bengal Gangasagar visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के गंगासागर में पूजा-अर्चना कर मां गंगा से देश की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कपिल मुनि आश्रम में दर्शन किए और जवानों को श्रद्धांजलि भी दी.

अमित शाह ने बारासात की रैली में दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने ममता सरकार पर विफलता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. पहले चरण के 90% मतदान को भाजपा ने बदलाव का संकेत बताया है.