Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Yogi Adityanath

समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाने के लिए अखिलेश यादव गुरुवार रात जेपी सेंटर गए थे. वह यहां लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी. 

CM योगी ने कहा कि यूपी में कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, महापुरुषों, देवी-देवता, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कठोर कानूनी सजा दी जाएगी.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के महेश कुमार शुक्ला और कुशीनगर जिले के जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह को गोसेवा आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है.

CM योगी ने जम्मू-कश्मीर में कहा कि अब पाकिस्तान अपने आप को संभाल नहीं पा रहा है. वहां पाक अधिकृत कश्मीर उससे अलग होने के लिए आवाज उठा रहा है. वो कह रहा है कि हमें भी जम्मू-कश्मीर के चुनाव में भाग लेने का अधिकार चाहिए.

सोशल मीडिया कुछ लोगों ने महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "आपत्तिजनक" वीडियो क्रिएट कर शेयर किए हैं. इन वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खान-पान की दुकानों पर संचालक, प्रोपराइटर, मैनेजर आदि के नाम और पता प्रमुखता से डिस्प्ले किए जाने चाहिए.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सीएम योगी ने अयोध्या का जिक्र करते हुए आमजन के समक्ष कहा कि हमें अपनी एकता बनाए रखनी होगी. अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर को तोड़कर आक्रांताओं ने गुलामी का ढांचा खड़ा कर दिया था. उसका कारण हममें एकता न होना थी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ के समापन पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि काशी में स्थित ज्ञानवापी कूप मात्र एक स्ट्रक्चर नहीं है, बल्कि वह ज्ञान प्राप्ति का माध्यम और साक्षात भगवान विश्वनाथ का प्रतीक है.

ज्ञानवापी विवाद मामले के हिंदू पक्षकार के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि ज्ञानवापी में जिस तरीके से जबरदस्ती घुसकर नमाज पढ़ी जा रही थी, वो बिल्कुल गलत था. नमाज पढ़ने से कोई जगह मस्जिद नहीं हो जाती.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में संतों और ऋषियों की परंपरा को समाज और देश को जोड़ने वाली परंपरा बताते हुए आदि शंकर का उल्लेख किया. इस दौरान ज्ञानवापी के बारे में भी बताया.